
केजरीवाल का वादा- उत्तराखंड को बनाएंगे आध्यात्मिक राजधानी, कर्नल अजय को बनाया CM कैंडिडेट
AajTak
आम आदमी पार्टी ने अगले साल होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दीं हैं. इसके तहत मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड पहुंचे. यहां उन्होंने कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित कर दिया.
आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने अगले साल होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Election 2022) की तैयारियां शुरू कर दीं हैं. मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) उत्तराखंड पहुंचे. यहां उन्होंने कर्नल अजय कोठियाल (Colonel Ajay Kothiyal) को विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनावों के लिए आप जल्द ही उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर सकती है.
तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.









