
केजरीवाल और प्रवेश वर्मा की नोकझोंक किस लेवल पर जा रही है?
AajTak
अरविंद केजरीवाल और प्रवेश वर्मा के बीच आरोप प्रत्यारोप का मामला पुलिस तक तो पहले ही पहुंच चुका था, अब उसमें हिंसा की भी घुसपैठ हो गई लगती है - आखिर लोकतंत्र की ये लड़ाई किस दिशा में जा रही है.
आम आदमी पार्टी का दावा है कि चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया. 18 जनवरी की उसी घटना को लेकर बीजेपी की तरफ से दावा किया गया है कि अरविंद केजरीवाल ने सवाल पूछ रहे तीन युवकों पर गाड़ी चढ़वा दी, जिससे वे घायल हो गये.
आम आदमी पार्टी ने हमले के दावे के साथ एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है - दूसरी तरफ बीजेपी की तरफ से कहा जा रहा है कि अगर सवाल पूछना हमला है, तो ऐसे हमले होते रहेंगे.
अरविंद केजरीवाल पर हमले का वीडियो
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर चुनाव प्रचार के दौरान हुई पत्थरबाजी के लिए प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की है. आम आदमी पार्टी ने वीडियो सोशल साइट एक्स पर शेयर किया है.
प्रवेश वर्मा के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने इससे पहले दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में जूते और साड़ी बांटने का आरोप लगाया था. खास बात ये रही कि चुनाव आयोग ने आर्दश आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर प्रवेश वर्मा के खिलाफ पुलिस से शिकायत दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत भेजी थी. पुलिस ने FIR भी दर्ज कर ली है.
बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा पर बाल्मीकि मंदिर परिसर में लोगों को जूते बांटने का आरोप लगा है. आम आदमी पार्टी का आरोप है कि प्रवेश वर्मा ने वोटर को लालच देने के कोशिश की थी, जिसे चुनाव आयोग ने गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाया. एक वीडियो को सबूत मान कर नई दिल्ली सीट के रिटर्निंग ऑफिसर ने दिल्ली पुलिस में आधिकारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








