
केंद्र सरकार ने Whatsapp New Privacy Policy का किया विरोध, Delhi High Court से रोक का आदेश देने का आग्रह
Zee News
Whatsapp की नई गोपनीयता नीति (Whatsapp New Privacy Policy) पर भारत में रोक लग सकती है. केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में एफिडेविट देकर व्हाट्सएप की नई नीति पर गहरी चिंता जताई है.
नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Central Government) ने दिल्ली हाई कोर्ट से आग्रह किया है कि वह व्हाट्सएप (Whatsapp) को उसकी नई गोपनीयता नीति (Whatsapp New Privacy Policy) को लागू करने से रोके. सरकार ने कहा कि व्हाट्सएप की नई नीति की वजह से नागरिकों के डेटा मिसयूज का खतरा बढ़ जाएगा. कोर्ट में शुक्रवार को हुई सुनवाई में केंद्र सरकार ने एफिडेविट पेश किया. इस एफिडेविट में केंद्र सरकार ने कहा, 'यह विनम्रतापूर्वक प्रार्थना की जाती है कि व्हाट्सएप (Whatsapp) को अपनी नई गोपनीयता नीति (Whatsapp New Privacy Policy) को लागू करने से इस माननीय न्यायालय द्वारा प्रतिबंधित किया जा सकता है.' बता दें कि 2 फरवरी को हुई सुनवाई में कोर्ट ने व्हाट्सएप की नई गोपनीयता नीति को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा था. जिसके बाद सरकार ने अपना जवाब दाखिला किया है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










