
'केंद्र में नरेंद्र मोदी को हराना है तो केसीआर को...', तेलंगाना में राहुल गांधी ने साधा निशाना
AajTak
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीआरएस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम एक साथ काम कर रहे हैं. केसीआर ने संसद में मोदी सरकार का समर्थन किया था. राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या केसीआर के खिलाफ कोई मामला है. उन्होंने कहा कि वह (केसीआर) सबसे भ्रष्ट सरकार चलाते हैं. वा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि अगर दिल्ली में नरेंद्र मोदी को हराना है, तो पहले तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारतीय राष्ट्रीय समिति (बीआरएस) को हराना जरूरी है. हैदराबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीआरएस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम एक साथ काम कर रहे हैं. केसीआर ने संसद में मोदी सरकार का समर्थन किया था.
राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या केसीआर के खिलाफ कोई मामला है. उन्होंने कहा कि वह (केसीआर) सबसे भ्रष्ट सरकार चलाते हैं. वायनाड सांसद ने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियां केसीआर के पीछे क्यों नहीं हैं.
'मेरा घर देश के करोड़ों गरीबों के दिल में है'
बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ राहुल गांधी ने कहा कि चूंकि वह प्रधानमंत्री से लड़ते हैं, इसलिए उनके खिलाफ विभिन्न राज्यों में 24 मामले दर्ज किए गए हैं और अदालतें समय-समय पर उन्हें तलब करती हैं. उन्होंने कहा कि पहली बार, मानहानि के लिए मुझे दो साल की सजा मिली. मेरी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई. मेरा सरकारी घर छीन लिया गया. मैंने कहा कि मुझे यह नहीं चाहिए. मेरा घर देश के करोड़ों गरीबों के दिलों में है.
'मैं और मेरी बहन दिल्ली में तेलंगाना के सिपाही'
उन्होंने यह भी कहा कि तेलंगाना के लिए मैं और मेरी बहन दिल्ली में सिपाही हैं. आपको कोई भी जरूरत पड़े तो मुझे और मेरी बहन को आदेश दीजिए, हम हाजिर हो जाएंगे. तेलंगाना की जनता के लिए हम जो भी कर सकते हैं, हम करेंगे. ऐसा इसलिए. क्योंकि जब इंदिरा गांधी जी को जरूरत पड़ी थी तो तेलंगाना की जनता ने उनका साथ दिया था, उनकी मदद की थी. यह हम कभी नहीं भूल सकते.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











