
केंद्र ने बाढ़ प्रभावित त्रिपुरा के लिए जारी किए 25 करोड़ रुपये, गृह मंत्रालय की टीम ने किया राज्य का दौरा
AajTak
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मंगलवार को कहा,'अगस्त से बाढ़ से जूझ रहे त्रिपुरा के लिए केंद्र ने 25 करोड़ रुपये और जारी किए हैं. मैं राज्य को समर्थन देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देता हूं.' इससे पहले केंद्र सरकार ने प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष) से केंद्रीय हिस्से के रूप में 40 करोड़ रुपये वितरित किए थे.
बाढ़ से प्रभावित त्रिपुरा के लिए केंद्र ने 25 करोड़ रुपये की सहायता मंजूर की है. मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बताया कि अगस्त से बाढ़ से जूझ रहे त्रिपुरा के लिए केंद्र ने 25 करोड़ रुपये और जारी किए हैं. इससे पहले केंद्र सरकार ने प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष) से केंद्रीय हिस्से के रूप में 40 करोड़ रुपये वितरित किए थे.
सीएम ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'केंद्र ने अभूतपूर्व बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान से निपटने के लिए एनडीआरएफ के तहत 25 करोड़ रुपये और जारी किए हैं. मैं राज्य को समर्थन देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देता हूं.'
गृह मंत्रालय की टीम ने किया त्रिपुरा का दौरा
एक अधिकारी ने कहा कि गृह मंत्रालय (एमएचए) के एक संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में छह सदस्यीय टीम बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए रविवार को दूसरी बार त्रिपुरा पहुंची थी. हालांकि, ये टीम मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गई.
'बाढ़ से 15 हजार करोड़ का हुआ नुकसान'
उन्होंने कहा, "केंद्रीय टीम ने पीडब्ल्यूडी, जल संसाधन, कृषि और संबद्ध क्षेत्रों और बिजली समेत विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कीं. राज्य ने केंद्र को 7,200 करोड़ रुपये की सहायता के लिए एक ज्ञापन सौंपा है. हालांकि, बाढ़ के कारण अनुमानित नुकसान लगभग 15,000 करोड़ रुपये है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











