
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को धमकी, फोन पर मांगी पर 50 लाख रुपये की रंगदारी
AajTak
मोदी सरकार में रक्षा राज्य मंत्री और रांची लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद संजय सेठ से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. इसे लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज हो चुकी है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
केंद्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ को अपराधियों द्वारा धमकी मिली है. अज्ञात गिरोह ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. रक्षा राज्य मंत्री ने खुद आजतक से फोन पर बातचीत करते हुए बताया कि शुक्रवार शाम को उनके मोबाइल फोन पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का धमकी भरा मैसेज आया.
सेठ ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार शाम को ही मामले की जानकारी दिल्ली के डीसीपी को दे दी थी. डीसीपी ने उनसे मुलाकात की थी. उसके बाद मामले की जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में जिस मोबाइल से मैसेज भेजा गया है, वह रांची के कांके का पाया गया है.
यह भी पढ़ें: बलिया में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कारोबारी से मांगी गई 10 करोड़ की रंगदारी, चिट्ठी के जरिए मिली धमकी
मांगी गई 50 लाख की रंगदारी
जानकारी के अनुसार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे उनके मोबाइल पर यह धमकी भरा मैसेज आया था. इस मैसेज में उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है.
रक्षा राज्य मंत्री ने खुद कहा कि इस संबंध में झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता से भी शिकायत की गई है. सेठ ने कहा कि पुलिस पूरा सहयोग कर रही है. आपको बता दें कि संजय सेठ रांची से बीजेपी के लोकसभा सांसद हैं.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.










