
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री टेनी ने कहा- 'जरूर लागू होगा CAA', तारीख भी बता दी
Zee News
Citizenship Amendment Act: केंद्रीय गृह मंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि CAA निश्चित तौर पर आगामी महीनों में लागू किया जाएगा. राज्यसभा की विधायी समिति ने 30 मार्च 2024 तक नियम बनाने की समय सीमा तय की है. बीते कुछ सालों में CAA लागू करने की प्रक्रिया में तेजी आई है.
नई दिल्ली: Citizenship Amendment Act: साल 2019-2020 में नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को लेकर देशभर में विरोध हुए थे. लेकिन अब एक बार फिर ये मुद्दा चर्चा में आ गया है. नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA देश में लागू होगा, राज्यसभा की विधायी समिति ने नियम बनाने के लिए 30 मार्च 2024 की तारीख तय कर दी है. यह दावा केंद्रीय गृह मंत्री अजय मिश्र टेनी ने किया है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










