
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने तेजस्वी सूर्या के साथ खेला वॉलीबॉल, फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने पहुंचे थे बेंगलुरु
ABP News
Anurag Thakur Play Volleyball: फिट इंडिया मूवमेंट को लोगों के बीच पहुंचाने के लिए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर बेंगलुरु में वॉलीबॉल का मैच खेला. इस दौरान उनके सामने तेजस्वी सूर्या थे.
बेंगलुरु: फिट इंडिया मूवमेंट को लोगों के बीच पहुंचाने के लिए मोदी सरकार के केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर वॉलीबॉल का मैच खेलते नजर आए. इस दौरान उनके सामने भारतीय जनता पार्टी के युवा अध्यक्ष और सांसद सांसद तेजस्वी सूर्या थे. बेंगलुरु के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय खेल मंत्री ने रानी चेनम्मा स्टेडियम में यह मैच खेला. दोनों टीमों के बीच काफी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला. मैच के दौरान अनुराग ठाकुर की टीम का नाम मिनिस्टर्स 6's तो वहीं तेजस्वी सूर्या की टीम का नाम एमपी 6's था. इस दौरान अनुराग ठाकुर की टीम ने सूर्या की टीम को कड़े मुकाबले में 25-22 से हरा दिया.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












