
'कृष 4' की तैयारी में जुटे ऋतिक रोशन, कर रहे जबरदस्त वर्कआउट, बर्थडे पर वीडियो वायरल
AajTak
ऋतिक रोशन के ब्रैंड HRX ने सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वर्कआउट वीडियो डाला है, जिसमें ऋतिक अच्छी-खासी मेहनत करते नजर आ रहे हैं. वीडियो से हिंट मिलता है कि वो अपनी आने वाली फिल्म 'कृष 4' की तैयारी में जुटे हैं.
बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन 10 जनवरी के दिन अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. ये पल उनके परिवार और फैंस के लिए भी काफी स्पेशल है. ऋतिक की फिल्में देखने के लिए हर कोई बेताब रहता हैं. फैंस को उनका सुपरहीरो अवतार 'कृष' देखना काफी पसंद है. वो इस फ्रेंचाइजी फिल्म के अगले पार्ट का इंतजार कर रहे हैं.
जन्मदिन पर फैंस को मिला ऋतिक से गिफ्ट?
ऋतिक की 'कृष 4' पिछले काफी सालों से सुर्खियों में बनी हुई है. उनके पिता राकेश रोशन कई बार बता चुके हैं कि वो इसके अगले पार्ट पर जल्द काम शुरू करेंगे. पिछले साल, राकेश रोशन ने 'कृष 4' को अनाउंस किया था और बताया कि इस फिल्म को उनके बेटे ऋतिक ही डायरेक्ट करने वाले हैं. हालांकि, इसकी शूटिंग कब शुरू होगी इसपर कोई अपडेट नहीं थी.
लेकिन अब ऋतिक के बर्थडे पर 'कृष 4' से जुड़ा एक हिंट देखने मिला है. एक्टर के फिटनेस ब्रैंड HRX ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋतिक का एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो जिम में कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में 'कृष' फिल्म का गाना लगा है. उम्मीद की जा रही है कि ऋतिक ये सारी मेहनत दोबारा पर्दे पर कृष बनने के लिए कर रहे हैं.
वीडियो की शुरुआत ऋतिक के सिक्स पैक एब्स और टोन्ड बॉडी से होती है. आगे वो कहते हैं कि उन्हें डांस सीखना है. पूरे वीडियो के दौरान एक्टर जिम में जबरदस्त वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं. उन्हें कृष बनने के लिए दोबारा शेप में आना है, जिसमें उन्हें काफी खून-पसीना बहाना पड़ रहा है. ऋतिक अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ भी वर्कआउट करते दिखे हैं.
कब आएगी ऋतिक रोशन की 'कृष 4'?

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












