
कृष्णा करुणेश नोएडा अथॉरिटी के CEO नियुक्त, इंजीनियर युवराज की मौत के बाद हुई है नियुक्ति
AajTak
कृष्णा करुणेश 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. कृष्णा करुणेश नई जिम्मेदारी मिलने से पहले अभी तक नोएडा प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनात थे. वो मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं.
वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी कृष्णा करुणेश को नोएडा प्राधिकरण का नया सीईओ नियुक्त किया गया है. उन्होंने लोकेश एम. का स्थान लिया है, जिन्हें नोएडा में इंजनीनियर युवराज की मौत के कुछ दिनों बाद पद से हटा दिया गया था.
2011 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी कृष्णा करुणेश इससे पहले गौतम बुद्ध नगर स्थित नोएडा प्राधिकरण में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) के रूप में कार्यरत थे. जुलाई 2025 में हुए बड़े नौकरशाही फेरबदल के तहत उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी. इससे पहले वे गोरखपुर के जिलाधिकारी (DM) के पद पर तैनात थे, जहां से उनका तबादला किया गया था.
नोएडा में तैनाती से पहले कृष्णा करुणेश जून 2022 से जुलाई 2025 तक गोरखपुर के जिलाधिकारी रहे. अपने प्रशासनिक करियर में उन्होंने कई अहम पदों पर काम किया है, जिनमें गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) के उपाध्यक्ष और बलरामपुर के जिलाधिकारी जैसे महत्वपूर्ण दायित्व शामिल हैं.
बिहार के पटना के मूल निवासी कृष्णा करुणेश ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से भूगोल में ऑनर्स के साथ बीए और कानून की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय यानी इग्नू से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर डिग्री भी हासिल की है.
गोरखपुर में जिलाधिकारी के रूप में उनका कार्यकाल लगातार सुर्खियों में रहा. इस दौरान बुनियादी ढांचे के विकास और जनसेवाओं की दिशा में सुधार देखने को मिला. जन-केंद्रित कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता और पारदर्शी शासन के प्रति प्रतिबद्धता के लिए पहचाने जाने वाले कृष्णा करुणेश का सिविल सेवा जगत में व्यापक सम्मान है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






