कूनो नेशनल पार्क से फिर बुरी खबर, चीते के 2 और बच्चों की मौत, अब तक 3 शावकों की गई जान
AajTak
ज्वाला नाम की मादा चीता ने हाल ही में 4 शावकों को जन्म दिया था. इसके बाद एक शावक की मौत हो गई थी. वहीं स्थिति को देखते हुए शेष 3 शावकों और मादा चीता ज्वाला को वन्यप्राणी चिकित्सकों की टीम की निगरानी में रखा गया था.
कूनो नेशनल पार्क से फिर बुरी खबर आई है. कारण, नामीबिया से लाए गए चीते के दो और शावकों की मौत हो गई है. इससे पहले 23 मई को भी एक शावक की मौत हो गई थी. दरअसल, हाल ही में ज्वाला नाम की मादा चीता ने 4 शावकों को जन्म दिया था. इसके बाद एक शावक की मौत हो गई थी. वहीं स्थिति को देखते हुए शेष 3 शावकों और मादा चीता ज्वाला को वन्यप्राणी चिकित्सकों की टीम की निगरानी में रखा गया था. इसी के साथ अब तक 3 शावकों और 3 चीतों की मौत कूनो नेशनल पार्क में हो चुकी है.
मध्यप्रदेश प्रधान मुख्य वन संरक्षक की तरफ से बताया गया है कि 23 मई को भीषण गर्मी रही और लूल चलती रही. इसके कारण तीनों शावकों की असामान्य स्थिति और गर्मी को देखते हुए प्रबंधन एवं वन्यप्राणी चिकित्सकों की टीम ने तत्काल तीनों शावकों को रेस्क्यू कर आश्यक उपचार करने का फैसला किया. लेकिन इस बीच दो शावकों की स्थिति बहुत खराब हो गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
1 शावक ही हालत गंभीर
अधिकारी की तरफ से बताया गया है कि 1 शावक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसे इलाज के लिए पालपुर स्थित चिकित्सालय में रखा गया है.यहां उसका लगातार इलाज किया जा रहा है. इलाज के लिए नामीबिया और साउथ अफ्रीका के सहयोगी चीता विशेषज्ञों और डॉक्टरों से भी सलाह ली जा रही है. वहीं मादा चीता स्वस्थ है और उसे भी निगरानी में रखा गया है.
कम वजन और डिहाइड्रेशन की वजह से मौत
उन्होंने बताया कि सभी चीता शावक सामान्य से कम वजन और अत्यधिक डिहाइड्रेटेड पाए गए हैं. मादा चीता ज्वाला पहली बार मां बनी है. चीता शावकों की उम्र लगभग 8 हफ्ते है और इस अवस्था में चीता शावक सामान्यत: जिज्ञासू होते हैं और मां के साथ ही चलते हैं. चीता शावकों ने अभी लगभग 8 से 10 दिन पहले ही मां के साथ घूमना शुरू किया था. चीता विशेषज्ञों के मुताबिक सामान्य रूप से अफ्रीका में चीता शावकों का जीवित रहने का प्रतिशत बहुत कम होता है. नियमों के मुताबिक शावकों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











