
कुवैत ने विदेशियों की नौकरियों पर उठाया बड़ा कदम, होगा ये असर
AajTak
कुवैत की सरकार देश में सरकारी नौकरियों से सभी प्रवासियों को हटा रही है. कुवैत में सबसे बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी रहते हैं. कुवैत सरकार भारतीयों की संख्या भी देश में कम करना चाहती है.
कुवैत अपने यहां सरकारी नौकरियों से विदेशी कर्मचारियों को हटाकर अपने नागरिकों को नौकरियां दे रही है और बताया जा रहा है कि सरकार की ये योजना अगस्त तक पूरी हो जाएगी. सरकारी संस्थानों में शिक्षकों, डॉक्टरों और सेवा क्षेत्र की नौकरियों को छोड़कर बाकी से सभी सरकारी क्षेत्रों से विदेशियों को निकाला जा रहा है. कुवैत की कुल आबादी का 75 फीसद प्रवासी हैं जिसमें भारतीयों की संख्या सबसे अधिक है.

ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी की सैन्य हमले में मौत के बाद देश में शोक है. हमले में उनके बेटे, डिप्टी और कई सुरक्षाकर्मी भी मारे गए. राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने उन्हें करीबी साथी बताते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि खून का बदला लेंगे. लारिजानी को सुरक्षा और राजनीति के बीच अहम कड़ी माना जाता था. संसद अध्यक्ष और न्यायपालिका प्रमुख ने भी उन्हें निडर नेता बताया. लगातार हमलों से ईरान के नेतृत्व पर दबाव बढ़ा है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.











