
कुवैत अग्निकांड में अब तक 45 भारतीयों ने गंवाई जान, शवों को भारत लाने की तैयारी में वायुसेना
AajTak
कीर्ति वर्धन सिंह ने कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या से मुलाकात की. कुवैत में भारतीय दूतावास ने कहा कि अल-याह्या ने मेडिकल सहायता, शवों को जल्द से जल्द वापस भेजने और घटना की जांच सहित पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है.
कुवैत के दक्षिणी शहर मंगाफ में 7 मंजिला इमारत में बुधवार की सुबह आग लगी थी, इसमें 196 प्रवासी श्रमिक रह रहे थे. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 45 भारतीयों की मौत हो गई है. कुवैत के अधिकारियों ने बताया कि 45 भारतीयों के शवों का DNA टेस्ट किया गया है. इस हादसे के बाद विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह आग में घायल भारतीयों की सहायता करने और शवों को भारत लाने के लिए कुवैत पहुंचे. जानकारी के मुताबिक भारतीयों के शवों को वापस लाने के लिए भारतीय वायुसेना का एक विमान तैयार है.
कुवैत पहुंचने के बाद कीर्ति वर्धन सिंह ने कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या से मुलाकात की. कुवैत में भारतीय दूतावास ने कहा कि अल-याह्या ने मेडिकल सहायता, शवों को जल्द से जल्द वापस भेजने और घटना की जांच सहित पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है. दूतावास ने कहा कि विदेश मंत्री याह्या ने इस दुखद घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त की. दूतावास ने कहा कि विदेश राज्यमंत्री ने कुवैत के सभी संबंधित अधिकारियों द्वारा दिए जा रहे सहयोग की सराहना की. इसके साथ ही कीर्ति वर्धन सिंह ने मुबारक अल कबीर अस्पताल का भी दौरा किया, जहां सात घायल भारतीय भर्ती हैं. कीर्ति वर्धन सिंह ने उन्हें भारत सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कुवैत के प्रथम उप प्रधान मंत्री और रक्षामंत्री शेख फहद अल-यूसुफ अल-सबाह ने कहा कि अधिकारियों ने 48 शवों की पहचान की है, जिनमें से 45 भारतीय और तीन नागरिक फिलिपींस के हैं. उन्होंने कहा कि एक शेष शव की पहचान करने के प्रयास अभी भी जारी हैं.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











