
कुवैत अग्निकांड मामले में 3 भारतीय सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित परिवारों को मिलेगा मुआवजा
AajTak
दैनिक अरब टाइम्स ने हिरासत में लिए गए युवकों के नाम बताए बिना कहा कि लोक अभियोजन ने अल-मंगाफ इमारत में आग लगने के मामले में एक कुवैती नागरिक, तीन भारतीय नागरिकों और चार मिस्र के नागरिकों को दो सप्ताह के लिए हिरासत में रखने का आदेश दिया है. आरोपियों पर हत्या और लापरवाही का आरोप लगाया गया है.
कुवैत के मंगाफ शहर की 6 मंजिला इमारत में लगी भी भीषण आग मामले में तीन भारतीयों, चार मिस्रियों और एक कुवैती नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. इस आग में 50 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें 46 भारतीय शामिल हैं. दरअसल, 12 जुलाई को मंगाफ शहर में एक छह मंजिला इमारत में लगी भीषण आग ग्राउंड फ्लोर पर गार्ड के कमरे में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी. इमारत में 196 प्रवासी कामगार रहते थे, जिनमें से ज़्यादातर भारतीय थे.
दैनिक अरब टाइम्स ने हिरासत में लिए गए युवकों के नाम बताए बिना कहा कि लोक अभियोजन ने अल-मंगाफ इमारत में आग लगने के मामले में एक कुवैती नागरिक, तीन भारतीय नागरिकों और चार मिस्र के नागरिकों को दो सप्ताह के लिए हिरासत में रखने का आदेश दिया है. आरोपियों पर हत्या और लापरवाही का आरोप लगाया गया है.
अखबार ने बताया कि कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के आदेश पर पीड़ितों के परिवारों को 15,000 अमेरिकी डॉलर (12.5 लाख रुपये) का मुआवजा मिलेगा. सरकारी सूत्रों का हवाला देते हुए अखबार ने कहा कि मुआवजे के भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर पीड़ितों के दूतावासों को सौंप दी जाएगी. 46 मृतक भारतीय थे जबकि तीन अन्य फिलिपिनो थे. पीड़ितों में से एक की पहचान नहीं हो पाई है.
पीटीआई के मुताबिक संबंधित दूतावास यह सुनिश्चित करेंगे कि आग से प्रभावित लोगों के परिवारों को धनराशि वितरित की जाए, प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि पीड़ितों के परिवारों तक सहायता तुरंत और कुशलता से पहुंचे. कुवैत के सरकारी अभियोजक ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








