
कुलगाम: सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया हाइब्रिड आतंकवादी, PAK से कनेक्शन
AajTak
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस और 34 राष्ट्रीय रायफल ने एक ऐसे हाइब्रिड आतंकी को गिरफ्तार किया है जो अपने पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर कश्मीर में काम कर रहा था.
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एक गुप्त और विशेष सूचना के आधार पर कुलगाम पुलिस और 34 राष्ट्रीय रायफल ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक ऐसे हाइब्रिड आतंकवादी को गिरफ्तार किया है जो अपने पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर घाटी में काम कर रहा था.
"हाइब्रिड" शब्द का इस्तेमाल वैसे आतंकियों के लिए किया जाता है जिनका कहीं नाम नहीं होता है, लेकिन ये बेहद कट्टरपंथी होते हैं और किसी आतंकी हमले को अंजाम देकर या उसमें मदद करके फिर नियमित जीवन में वापस आ जाते हैं.
पकड़ा गया "हाइब्रिड" आतंकी पाकिस्तानी दहशतगर्दों के साथ ही प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय आतंकवादियों के संपर्क में था. स्थानीय आतंकियों ने ही उसे हमले को अंजाम देने का काम सौंपा था.
हाइब्रिड आतंकी का काम अन्य आतंकवादियों को आश्रय, रसद और अन्य सहायता उपलब्ध कराना भी होता है. इस आतंकी पर कुलगाम जिले में अपने साथियों को हथियार / गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री मुहैया कराने की जिम्मेदारी थी.
गिरफ्तार किए गए हाइब्रिड आतंकवादी की पहचान यामीन यूसुफ भट के रूप में हुई है जो गडीहामा इलाके का रहने वाला है. उसके पास से कई आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद मिले हैं.
सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किये गए हाइब्रिड आतंकी से एक पिस्तौल, एक मैगज़ीन, 51 गोलियां और दो हथगोले बरामद किए हैं. इस मामले में पकड़े गए हाइब्रिड आतंकवादी के खिलाफ कुलगाम थाने में कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है. अब पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई है.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









