
कुर्सी से गिरा और हो गई मौत... 30 साल के डिलीवरी बॉय को आया हार्टअटैक, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
AajTak
हरियाणा के फरीदाबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां एक कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करने वाले युवक की हार्टअटैक से मौत हो गई. यह घटना स्टोर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. युवक कुर्सी पर बैठा था, तभी अचानक गिर पड़ा. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों की मांग पर कंपनी को मुआवजे का ऐलान करना पड़ा.
हरियाणा में फरीदाबाद के भतौला गांव में स्थित कंपनी के स्टोर के बाहर दर्दनाक घटना हो गई. यहां डिलीवरी बॉय के रूप में काम करने वाले 30 साल के युवक की हार्टअटैक से मौत हो गई. यह घटना स्टोर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों की मांग पर कंपनी ने मुआवजा देने की बात कही है.
डिलीवरी बॉय विकल सिंह फरीदाबाद के ही सदपुरा गांव का रहने वाला था. वह पिछले एक साल से ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनी के स्टोर पर डिलीवरी का काम कर रहा था. वह अपने साथियों के साथ स्टोर के बाहर कुर्सी पर बैठा था. बातचीत के दौरान विकल अचानक कुर्सी से नीचे गिर गया.
यहां देखें Video
साथी कर्मचारियों ने उसे तुरंत उठाकर नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल में पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि उसकी मौत हार्टअटैक के कारण हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: खेलते-कूदते युवक की हार्ट अटैक से मौत: 25 साल का राकेश बैडमिंटन कोर्ट में अचानक गिरा, फिर उठ न सका
विकल सिंह अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था. उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र 8 और 5 साल है. विकल की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. घटना की जानकारी मिलने के बाद गुस्साए परिजनों ने कंपनी के स्टोर के बाहर हंगामा कर दिया. स्थिति को देखते हुए कंपनी की ओर से मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई. इसके अतिरिक्त अंतिम संस्कार के लिए 30 हजार रुपये दिए गए हैं.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











