
कुरेन-पंड्या बदर्स में 'जंग': अब हार्दिक और सैम के बीच बहस, अंपायर ने किया बीच-बचाव
AajTak
दूसरे वनडे में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सैम कुरेन के बीच बहस देखने को मिली. ये घटना भारत की पारी के 46वें ओवर में घटी.
इंग्लैंड टीम के लिए भारत का दौरा निराशाजनक रहा है. टेस्ट और टी20 सीरीज वो गंवा चुकी है. वहीं, वनडे में भी उसकी मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं. सीरीज का पहला मैच हारने के बाद वो 0-1 से पिछड़ रही है. सीरीज में बने रहने के लिए दूसरे मैच में उसका जीतना जरूरी है और इसके लिए उसे 337 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा. खराब प्रदर्शन का असर इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर दिख रहा है और वह भारतीय खिलाड़ियों से उलझ रहे हैं. दूसरे वनडे में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सैम कुरेन के बीच बहस देखने को मिली. ये घटना भारत की पारी के 46वें ओवर में घटी. pic.twitter.com/joeaoR3d1u हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत ने सैम कुरेन के ओवर में 21 रन बनाए. कुरेन के इस ओवर में तीन छक्के पड़े. ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक ने लंबा शॉट मारने की कोशिश और वह बीट हो गए. इसके बाद सैम ने हार्दिक को कुछ बोला. हार्दिक इसके बाद सैम कुरेन के पीछे दौड़ते हुए आए और उन्होंने जवाब दिया. अंपायर ने बीच-बचाव करते हुए दोनों खिलाड़ियों को शांत कराया.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









