
कुमारस्वामी की रैली में दिखा 4 साल का मृत बच्चा, पूर्व CM ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल
AajTak
जब माता-पिता लड़के के शव के साथ घर वापस लौट रहे थे, तब रास्ते में पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की एक सार्वजनिक रैली चल रही थी. ये देखकर बच्चे के माता-पिता न्याय की मांग को लेकर पूर्व सीएम के पास पहुंचे. कुमारस्वामी ने तुरंत बच्चे के शव को अपने हाथ में लिया और मामले में अधिकारियों से और जानकारी जुटाई.
कर्नाटक के कोडिजेनहल्ली में एक 4 साल का बच्चा गलती से पानी की टंकी में गिर गया था. हालांकि उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई. इसको लेकर माता-पिता का आरोप है कि उन्हें समय पर इलाज नहीं मिला जिसके चलते उनके बच्चे ने दम तोड़ दिया. इसके बाद जब माता-पिता लड़के के शव के साथ घर वापस लौट रहे थे, तब रास्ते में पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की एक सार्वजनिक रैली चल रही थी. ये देखकर बच्चे के माता-पिता न्याय की मांग को लेकर पूर्व सीएम के पास पहुंचे. कुमारस्वामी ने तुरंत बच्चे के शव को अपने हाथ में लिया और मामले में अधिकारियों से और जानकारी जुटाई.
उन्होंने आरोप लगाया कि चूंकि कोडिहल्ली सरकारी अस्पताल में डॉक्टर नहीं थे, इसलिए इलाज में देरी के चलते लड़के की मौत हो गई. उन्होंने प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था पर निशाना साधा. मामले को लेकर उन्होंने जिला डीएचओ और स्वास्थ्य अधिकारियों को भी फोन किया. उन्होंने 1 लाख मुआवजे और अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई का वादा किया.
इधर, इसको स्वास्थ्य मंत्री सुधाकर ने कहा है कि चूंकि कोडिजेनहल्ली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दो डॉक्टरों के साथ एक 24/7 सेवा अस्पताल है, तो ऐसे में कम से कम एक डॉक्टर को किसी भी समय ड्यूटी पर होना चाहिए. ये सब कुछ शिफ्ट में व्यवस्थित किया जाना चाहिए. इस मामले में एक विभागीय जांच की जाएगी और इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ड्यूटी में कोताही पाए जाने पर संबंधित चिकित्सक के अलावा उस मौके पर देर से आने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले एंबुलेंस चालक को तत्काल बर्खास्त कर दिया गया.
हालांकि, ये भी कहा जा रहा है कि बच्चा 4.15 बजे पानी की टंकी में गिरा था और उसे लगभग 5 बजे अस्पताल लाया गया था.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







