
कुपवाड़ा में रहस्यमयी धमाका: क्रिकेट खेल रहे चार बच्चे घायल, स्टन शेल विस्फोट की आशंका
AajTak
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार को एक रहस्यमयी धमाके में चार बच्चे घायल हो गए. घटना हंदवाड़ा के तुतीगुंड गांव में तब हुई जब बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे. शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि यह धमाका पुलिस के 'स्टन शेल' से हुआ, जिसे बच्चे पटाखा समझकर जलाने की कोशिश कर रहे थे.
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार को एक रहस्यमयी धमाके में चार बच्चे घायल हो गए. घटना हंदवाड़ा के तुतीगुंड गांव में तब हुई जब कुछ बच्चे मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे. अचानक हुए इस विस्फोट से इलाके में दहशत फैल गई.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घायल बच्चों की पहचान उजैर ताहिर, साजिद राशिद, हाजिम शब्बीर और ज़ेयान ताहिर के रूप में हुई है. चारों तुतीगुंड कुलंगाम के निवासी हैं. सभी को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जीएमसी हंदवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया. शुरुआती जांच में घटनास्थल से एक 'स्टन शेल' बरामद हुआ है, जो आमतौर पर सुरक्षा बलों द्वारा कानून-व्यवस्था नियंत्रण के दौरान इस्तेमाल किया जाता है.
स्थानीय सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, यह शेल पहले ही इस्तेमाल किया जा चुका था लेकिन पूरी तरह निष्क्रिय नहीं हुआ था. बच्चों ने इसे पटाखा समझकर माचिस से जलाने की कोशिश की, जिससे यह फट गया और चारों बच्चे घायल हो गए.
स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए. पुलिस ने मौके से बरामद टुकड़ों को जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भेज दिया है.
पुलिस ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि यह 'स्टन शेल' बच्चों तक कैसे पहुंचा, जबकि यह सुरक्षा बलों के नियंत्रित हथियार भंडार का हिस्सा होता है. अधिकारियों ने संकेत दिया है कि यह मामला सुरक्षा चूक या संभावित चोरी से जुड़ा हो सकता है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







