
कुनबे को एकजुट नहीं रख पा रही कांग्रेस! नॉर्थ से लेकर ईस्ट तक इस्तीफों का सिलसिला जारी
AajTak
भारत जोड़ो यात्रा और अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए खोई साख हासिल करने में जुटी कांग्रेस अपने ही नेताओं को जोड़े रखने में विफल नजर आ रही है. यही कारण है कि कांग्रेस के नेता लगातार पार्टी से छिटकते जा रहे हैं, जिसका हालिया उदाहरण राज्यसभा चुनाव में विधायकों की बगावत के रूप में देखने को मिला.
लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी हैट्रिक की तैयारी में जुटी है. वहीं विपक्षी पार्टियों की एक के बाद एक मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. INDIA गठबंधन को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस अब खुद कमजोर ही नजर आ रही है. कांग्रेस के नेता लगातार पार्टी से छिटकते जा रहे हैं, जिसका हालिया उदाहरण हिमाचल के राज्यसभा चुनाव में विधायकों की बगावत के रूप में देखने को मिला. कांग्रेस नॉर्थ से लेकर ईस्ट तक संकट में घिरी नजर आ रही है. यहां के कई राज्यों में पिछले दो दिनों में इस्तीफों का सिलसिला देखने को मिला है.
पहले भारत जोड़ो यात्रा और अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए खोई साख हासिल करने में जुटी कांग्रेस अपने ही नेताओं को जोड़े रखने में विफल नजर आ रही है. फिर चाहे बात हिमाचल-बिहार की हो या फिर बंगाल-असम की. कांग्रेस के कद्दावर नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम रहे हैं. नेताओं के पार्टी छोड़ने के सवाल पर राहुल गांधी कह चुके हैं कि जो भी जाना चाहता है, वह जा सकता है. उधर, जो नेता पार्टी छोड़ रहे हैं वह कांग्रेस पर अनदेखी और जैसे आरोप लगा रहे हैं.
इस्तीफों का सिलसिला इन चार राज्यों में ही सिमित नहीं है. इससे पहले महाराष्ट्र और झारखंड जैसे राज्यों में भी दलबदल का खेला देखने को मिला था. यहां कांग्रेस के कई कद्दावर नेताओं ने पार्टी छोड़कर बीजेपी जॉइन कर ली. महाराष्ट्र में अशोक चव्हाण और बासवराज पाटिल जैसे बड़े नेताओं का पाला बदलना कांग्रेस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. वहीं झारखंड में भी पार्टी की एकलौती सांसद गीता कोड़ा ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया. इसके बाद भी इस्तीफों का सिलसिला जारी है.
असम के कार्यकारी अध्यक्ष का इस्तीफा
बुधवार को ही असम कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ और प्रमुख नेताओं में से एक राणा गोस्वामी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल को भेजे गए अपने इस्तीफे में राणा गोस्वामी ने कहा कि वह पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक सक्रिय सदस्य के रूप में अपना इस्तीफा दे रहे हैं. हालांकि उन्होंने अपने इस्तीफे का कोई कारण नहीं बताया. अब राणा गोस्वामी के भाजपा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.
दीदी के विरोध में सिर मुंडवाने वाले नेता का इस्तीफा

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











