
कुद्स फोर्स का कमांडर सईद इजादी भी ढेर, इजरायल पर हमले के लिए हमास को दिए थे पैसे और हथियार
AajTak
आईआरजीसी के कुद्स फोर्स के फिलिस्तीनी डिवीजन प्रमुख सईद इजादी को ईरान के कोम शहर में स्थित एक सुरक्षित घर में निशाना बनाया गया. IDF ने उस पर 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमले के लिए हमास को पैसा और हथियार देने का आरोप लगाया है.
इजरायली रक्षा बल (IDF) ने शनिवार को पुष्टि की है कि ईरान में एक इजरायली हवाई हमले में आईआरजीसी कुद्स फोर्स में फिलिस्तीन कोर के प्रमुख सईद इजादी की मौत हो गई. आरोप है कि उसने इजरायल को तबाह करने के लिए कई मोर्चों पर प्लानिंग की थी. इसी के तहत उसने हमास को हथियार और पैसे मुहैया कराए थे. इसके बाद ही 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर हमला किया था.
टाइम्स ऑफ इजरायल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईआरजीसी के कुद्स फोर्स के फिलिस्तीनी डिवीजन प्रमुख सईद इजादी को ईरान के कोम शहर में स्थित एक सुरक्षित घर में निशाना बनाया गया. इजरायल इजादी को 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले का मुख्य साजिशकर्ता मानता है. इजरायली सेना ने कहा कि सईद इजादी के अलावा आईआरजीसी के छद्म संगठनों को हथियार सप्लाई करने वाले कुद्स फोर्स के अधिकारी बेहनाम शाहरियारी और एक ड्रोन यूनिट कमांडर को अलग-अलग हमलों में मार गिराया गया है.
ईरानी शासन, आईआरजीसी और हमास के बीच पुल था इजादी आईडीएफ ने कहा कि इजादी हमास के 7 अक्टूबर 2023 के हमले के शिल्पकारों में से एक थे. लंबे समय तक चली खुफिया ऑपरेशन के बाद ईरानी शहर कोम के एक सुरक्षित घर में रात में इजादी को मार दिया गया. आईडीएफ ने कहा कि कुद्स फोर्स (ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की बाहरी शाखा) में फिलिस्तीन कोर के कमांडर के रूप में इजादी, आईआरजीसी, ईरानी शासन के वरिष्ठ नेताओं और हमास के प्रमुख लोगों के बीच सैन्य समन्वय का काम करता था.
यह भी पढ़ें: गाड़ी में जा रहा था ईरान के कुद्स फोर्स का कमांडर, इजरायल ने दाग दी मिसाइल, देखें Video
ईजादी पर हमास को वित्त पोषित करने का आरोप IDF ने कहा है कि इजादी ने इजरायल के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के लिए हमास को ईरान से वित्तीय सहायता बढ़ाने में मदद की और गाजा और वेस्ट बैंक दोनों में फिलिस्तीनी आतंकवादी संगठनों के साथ सीधा संपर्क बनाए रखा. इज़ादी युद्ध के दौरान लेबनान में हमास बलों को निर्देशित करने के लिए जिम्मेदार थे और उन्होंने हमास की सैन्य शाखा का पुनर्निर्माण करना और यह सुनिश्चित करना अपना मिशन बना लिया था कि समूह गाजा में सत्तारूढ़ शक्ति बना रहे.
यह भी पढ़ें: हिट लिस्ट बनाई, कमांड दिया और गेम फिनिश होने लगा ईरानी न्यूक्लियर साइंटिस्ट्स का... मोसाद का 'ऑपरेशन नार्निया'

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







