
कुत्ते की पिटाई का VIDEO वायरल: गोल-गोल घुमाकर कई बार जमीन पर पटका, आरोपी पर एक्शन
AajTak
मामले में सीओ बड़ौत ने बताया कि थाना बड़ौत क्षेत्र में एक कुत्ते को एक युवक के द्वारा पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है.
कुत्ते को पीटे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला उत्तर प्रदेश के बागपत का बताया जा रहा है. यहां बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के पास ये दर्दनाक घटना हुई. इस दौरान आसपास और भी कई लोग मौजूद थे. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.
मामले में सीओ बड़ौत ने बताया कि थाना बड़ौत क्षेत्र में एक कुत्ते को एक युवक के द्वारा पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस वीडियो को सोशल मीडिया के कई अकाउंट्स से शेयर किया गया है. इसमें आप देख सकते हैं कि आसपास कई अन्य कुत्ते भी मौजूद हैं. वो सभी उस वक्त भौंक रहे होते हैं, जब आरोपी एक कुत्ते को बेरहमी से पीट रहा है. वो उसे गोल-गोल घुमाकर कई बार जोर से जमीन पर पटकता है.
वीडियो में लोगों को कहते सुना जा सकता है 'कुत्ते को छोड़ दे, वो मर जाएगा.' लेकिन आरोपी किसी की एक नहीं सुनता. मामले में बागपत पुलिस की तरफ से एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है, 'थाना बड़ौत क्षेत्र के कस्बा बड़ौत में अभियुक्त द्वारा कुत्ते के साथ की जा रही मारपीट के संबंध में थाना बड़ौत में अभियोग पंजीकृत किया गया है. अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.' वीडियो में क्षेत्राधिकारी बड़ौत बयान देते दिख रहे हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










