
कुत्ते का मास्क लगाकर भौं-भौं कर रहे यहां के Gen-Z, वजह जानकर चौक जाएंगे
AajTak
अर्जेंटीना में “थेरियन” नाम का एक नया सोशल मीडिया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवा खुद को मानसिक या आध्यात्मिक रूप से जानवरों से जुड़ा मानते हैं. ब्यूनस आयर्स में ऐसे किशोरों के मीटअप हो रहे हैं, जहां वे जानवरों के मास्क पहनकर उनकी तरह व्यवहार करते हैं.
अर्जेंटीना में इन दिनों एक अजीब ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है. यहां कुछ युवा खुद को मानसिक या आध्यात्मिक रूप से किसी जानवर से जुड़ा हुआ मानते हैं. ऐसे लोगों को “थेरियन” कहा जाता है. हाल ही में ब्यूनस आयर्स के एक पार्क में ऐसे यंगस्टर का जमावड़ा हुआ. कुछ ने कुत्ते, बिल्ली या लोमड़ी के मास्क पहने थे. एक लड़की कुत्ते का मुखौटा लगाकर चारों पैरों पर दौड़ रही थी, तो दूसरी ने बेल्जियन नस्ल के कुत्ते की तरह उछल-कूद की.
वायरल ट्रेंड पर लोगों की प्रतिक्रिया ब्यूनस आयर्स का एक चौक उस समय जंगल जैसा नजर आया, जब कई किशोर कुत्ते, बिल्ली और लोमड़ी के रूप में तैयार होकर वहां इकट्ठा हुए. ये खुद को “थेरियन” कहते हैं. कुछ बच्चे दौड़ते दिखे, तो कुछ पेड़ों पर बैठकर जानवरों जैसी हरकतें कर रहे थे. यह ट्रेंड अर्जेंटीना के टिक टॉक पर तेजी से वायरल हो गया है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं. देशभर में इसे लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. किसी को यह मजेदार लग रहा है तो कोई हैरान है.
टिक टॉक पर तेजी से वायरल हो रहा ट्रेंड यह ट्रेंड सोशल मीडिया, खासकर टिक टॉक पर तेजी से वायरल हो रहा है. #therian हैशटैग के साथ लाखों पोस्ट शेयर किए जा चुके हैं. अर्जेंटीना इस ट्रेंड में लैटिन अमेरिका के दूसरे देशों से आगे बताया जा रहा है. कुछ लोग इसे मजेदार और अलग तरह की पहचान मानते हैं, तो कुछ हैरानी या गुस्से से भी देख रहे हैं. कई मनोवैज्ञानिक भी इस पर अपनी राय दे रहे हैं.
क्या माता-पिता को चिंता करनी चाहिए? मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि अगर यह सिर्फ प्रतीकात्मक पहचान या मजे के लिए है, तो यह चिंता की बात नहीं है. लेकिन अगर कोई व्यक्ति खुद को पूरी तरह जानवर मानने लगे और इससे उसे या दूसरों को नुकसान पहुंचने का खतरा हो, तो यह चिंता का विषय बन सकता है. कुल मिलाकर, अर्जेंटीना में यह ट्रेंड युवाओं के लिए एक नया समुदाय और खुद को अलग तरीके से व्यक्त करने का जरिया बन गया है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








