
कुणाल मुर्ग केस: जिक्रा चलाती थी नाबालिग लड़कों का गैंग, पुरानी रंजिश का खुलासा
AajTak
दिल्ली के कुणाल मुर्ग केस में गिरफ्तार लेडी डॉन जिक्रा नाबालिग लड़कों का गैंग चलाती थी. नवंबर में जिक्रा के कजिन पर हुए हमले में कुणाल की संलिप्तता की आशंका थी. कुणाल की हत्या से पहले आरोपियों ने उसके घर और दिनचर्या की रेकी की थी. हमले में चार लोग शामिल थे, जिनमें नाबालिग भी हो सकते हैं.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











