
'कुणाल की हत्या से पहले की थी रेकी...' लेडी डॉन जिकरा से पूछताछ में बड़ा खुलासा, नाबालिगों का गैंग कर रही थी तैयार
AajTak
दिल्ली के सीलमपुर में हुए कुणाल हत्याकांड में पुलिस को पूछताछ के दौरान बड़ा सुराग मिला है. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि कुणाल की हत्या प्लानिंग के तहत की गई थी, जिसमें पहले उसकी रेकी की गई और फिर मौका देखकर हमला किया गया. ‘लेडी डॉन’ जिकरा नाबालिग लड़कों का गैंग तैयार कर रही थी.
दिल्ली के सीलमपुर में नाबालिग कुणाल हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मामले की परतें खुलती जा रही हैं. अब इस सनसनीखेज केस में ‘लेडी डॉन’ जिकरा से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिकरा न केवल खुद अपराध की दुनिया में सक्रिय थी, बल्कि वह नाबालिग लड़कों का गैंग तैयार कर रही थी. कुणाल की हत्या से पहले उसकी बाकायदा रेकी की गई थी और उसके मूवमेंट पर नजर रखकर हमला किया गया.
दिल्ली पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि जिकरा का अपना एक अलग गैंग तैयार हो रहा था, जिसमें 5 से 7 नाबालिग लड़के शामिल थे. इन लड़कों को जिकरा हथियार चलाना सिखा रही थी, उन्हें इलाके में खौफ कायम करने के लिए इस्तेमाल कर रही थी. जिकरा इलाके में दहशत फैलाकर, धमकी देकर इलाके में दहशत फैलाने में लगी थी.
जांच में सामने आया है कि कुणाल को टारगेट करने से पहले उसकी पूरी रेकी की गई थी. सूत्रों के अनुसार, जब कुणाल जीटीबी अस्पताल से घर लौटा, तभी से उस पर नजर रखी जा रही थी. जैसे ही वह दूध लेने के लिए निकला, पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में मर्डर, दहशत और लेडी डॉन... गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी की बाउंसर थी जिकरा, बना रही थी खुद का गैंग!
पुलिस का कहना है कि जिकरा ज्यादातर समय नाबालिग लड़कों के साथ ही देखी जाती थी. उसे हथियार रखने और प्रदर्शन करने का शौक था. वह अक्सर वीडियो और तस्वीरों में खुद को ‘लेडी डॉन’ की तरह दिखाती थी. यही नहीं, वह सोशल मीडिया के जरिए भी अपनी गैंग का खौफ फैलाने की कोशिश करती थी.
जिकरा और जोया का कनेक्शन

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











