
कुट्टू का आटा खाकर पूर्वी दिल्ली में 500 से ज्यादा लोग बीमार, दुकानदार गिरफ्तार
Zee News
पूर्वी दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि करीब 526 लोग अस्पताल में भर्ती हैं. उन्होंने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन मंगलवार को कुट्टू के आटे से बना भोजन करने के बाद सभी लोगों ने बेचैनी, पेट दर्द, उल्टी की शिकायत की है.
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में कुट्टू के आटे से बना भोजन खा कर 500 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं. अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पहली नजर में यह मामला मिलावट या खराब आटे की बिक्री का लगता है. पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) दीपक यादव ने बताया कि घटना के सिलसिले में कल्याणपुर के किराना दुकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पूर्वी दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि करीब 526 लोग अस्पताल में भर्ती हैं. उन्होंने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन मंगलवार को कुट्टू के आटे से बना भोजन करने के बाद सभी लोगों ने बेचैनी, पेट दर्द, उल्टी की शिकायत की है. उन्होंने कहा, 'हमने क्षेत्र और लालबहादुर शास्त्री अस्पताल का दौरा किया है जहां काफी लोग भर्ती थे. चार-पांच लोगों को छोड़कर अन्य सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है.'
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










