
'कुछ लोग मसाला डालते-डालते गुटखा डाल देते हैं', पठान मूवी पर बोले मुख्तार अब्बास नकवी
AajTak
मुख्तार अब्बास नकवी ने पठान मूवी पर कहा कि कला से कपट और सिनेमा से साजिश नहीं होनी चाहिए. कला की अपनी जगह है और सिनेमा की अपनी जगह है, लेकिन कुछ लोगों की आदत है कि फिल्म में मसाला डालते-डालते गुटखा मसाला डाल देते हैं.
पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' की तुलना गुटखा मसाला से की है. नकवी ने कहा कि कला से कपट और सिनेमा से साजिश नहीं होनी चाहिए. कला की अपनी जगह है और सिनेमा की अपनी जगह है, लेकिन कुछ लोगों की आदत है कि फिल्म में मसाला डालते-डालते गुटखा मसाला डाल देते हैं, यह सेहत के लिए हानिकारक है.
मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कुछ मुस्लिम संगठनों द्वारा पठान का विरोध किए जाने पर कहा कि ऐसी फिल्म जिसकी कला में कपट हो और फिल्म में साजिश हो, वह कभी भी लोगों को स्वीकार नहीं होती है. इस दौरान बीजेपी ने अखिलेश के भगवा और पठान पर किए ट्वीट पर कहा कि लोग फिल्म के प्रमोशन में काम कर रहे हैं तो हम क्या कर सकते हैं.
दारुल उलूम फरंगी महल के प्रवक्ता सूफिया निजामी ने शाहरुख की पठान मूवी के विरोध का कारण मजहबी बताया. उन्होंने कहा कि मुल्क के अंदर जिस तरह के हालात हैं जो एक समूह को लेकर बनाए जा रहे हैं उसका दायरा बढ़कर फिल्म तक आ गया है. इससे पहले भी पुरानी फिल्मों की तस्वीरें वायरल हुई है कि उनमें भी इस तरीके के रंग का इस्तेमाल किया गया है पर उस वक्त किसी तरीके की आपत्ति नहीं जताई है, लेकिन इसका ताल्लुक पठान फिल्म से है और शाहरुख खान से है जो एक खास मजहब से आते हैं. इसलिए तमाम चीजें मजहबी तौर पर सामने दिख रही हैं.
पठान और मुसलमान का रहने का एक अलग तरीका है, वह किसी वल्गर चीजों में नहीं पड़ते हैं, लेकिन इसको मजहबी रंग दिया जा रहा हैं जिससे हिंदू और मुस्लिम की राजनीति की जाए.
एमपी उलेमा बोर्ड ने जताई थी नाराजगी
इससे पहले मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अनस अली ने कहा था कि एक फिल्म पठान नाम से बनी है, जिसमें शाहरुख खान एक हीरो हैं, लोग उन्हें देखते हैं, पसंद करते हैं. लेकिन हमारे पास कई जगह से फोन और शिकायतें आई हैं और उन्होंने गुस्से का इजहार किया है कि इस फिल्म के अंदर अश्लीलता फैलाई गई है और इसमें इस्लाम का गलत प्रचार प्रसार किया गया है. सैयद अनस अली ने अपील की थी इस फिल्म को रिलीज न किया जाएग. इसके साथ ही हज कमेटी से सिफारिश की कि वो शाहरुख खान को आगे से उमरा पर जाने के लिए भी वीजा ना दें.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



