
कुकर का ढक्कन मारा, गला रेता, फिर थिनर डालकर आग लगाई... पत्नी की हत्या करने वाले को उम्रकैद
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में एक युवक को पत्नी की हत्या करने का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है. युवक ने पत्नी से पेट्रोल के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन पत्नी ने जब पैसे नहीं दिए तो उसके सिर पर प्रेशर कुकर का ढक्कन मार दिया, इसके बाद गला रेत दिया और थिनर डालकर आग लगा दी थी.
ठाणे की एक अदालत ने साल 2020 में अपनी पत्नी की हत्या करने वाले एक शख्स को उम्रकैद की सजा सुनाई है. इसी के साथ अदालत ने 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया.
एजेंसी के अनुसार, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वी जी मोहिते ने 29 वर्षीय आकाश मेघजी को नवंबर 2020 में अपनी पत्नी लक्ष्मी की हत्या का दोषी ठहराया. उस पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया. कलवा पुलिस स्टेशन में आकाश के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था. घटना के तुरंत बाद गिरफ्तारी के बाद से ही वह कस्टडी में है.
आकाश और लक्ष्मी की शादी अक्टूबर 2018 में हुई थी. शुरुआती सालों में सब सामान्य लगा, लेकिन धीरे-धीरे घरेलू रिश्तों में दरारें दिखने लगीं. अतिरिक्त लोक अभियोजक रश्मि क्षीरसागर ने बताया कि आकाश नियमित रूप से लक्ष्मी को घरेलू मामलों को लेकर परेशान करता था और उसकी चरित्र पर शक करता था.
यह भी पढ़ें: 'प्रेम संबंध में बने शारीरिक रिश्ते दुष्कर्म नहीं...', इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला
ठाणे शहर के कलवा इलाके में स्थित उनके आवास पर हुई घटना के दिन लक्ष्मी ने पेट्रोल के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद आकाश ने प्रेशर कुकर के ढक्कन से उसके सिर पर हमला किया. फिर एक छोटे चाकू से उसका गला रेत दिया और उस पर थिनर फेंककर आग लगा दी. इस मामले में आरोपी के खिलाफ अभियोजन पक्ष के कुल 13 गवाहों से पूछताछ की गई.
कोर्ट ने कहा कि मेडिकल ऑफिसर के मौखिक साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट है कि लक्ष्मी की मौत हत्या थी. उसकी गर्दन पर किसी धारदार हथियार से एक घाव था और बाकी चोटें किसी कठोर और कुंद चीज से लगी थीं, जो उसकी मौत का कारण बनने के लिए पर्याप्त थीं. जलने के भी निशान थे. अदालत ने कहा कि ऐसा कुछ भी रिकॉर्ड में नहीं है, जिससे पता चले कि लक्ष्मी दुर्घटनावश जली हो. अदालत ने कहा कि यह मामला अत्यंत दुर्लभ श्रेणी में नहीं आता, इसलिए आरोपी को उम्रकैद की सजा दी गई.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.








