
कुएं की सीढ़ियों पर बेबस खड़े लोग, रस्सियां बनीं सहारा... इंदौर हादसे के बाद ऐसा था मंजर
AajTak
इंदौर मंदिर हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 19 लोगों को बचाया जा चुका है. यह हादसा बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हुआ. यहां मंदिर में बावड़ी के ऊपर बनी छत टूट गई थी.
रामनवमी पर हवन के दौरान इंदौर में बड़ा हादसा हो गया. वहां पटेल नगर में मौजूद बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर की छत धंस गई. छत का यह हिस्सा एक पुरानी बावड़ी या कुएं के ऊपर बना था. हादसे के वक्त मंदिर में हवन हो रहा था. बावड़ी की छत धंसने की वजह से उसके ऊपर खड़े लोग नीचे बावड़ी में जा गिरे. इस हादसे में अबतक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कई अभी बावड़ी में ही फंसे हैं, जिनको निकालने का काम जारी है.
इस बीच बावड़ी का एक वीडियो सामने आया है. इसमें फंसे हुए लोग और बचावकर्मी दिख रहे हैं. छत गिरने के बाद बावड़ी में फंसे कुछ लोग उसकी साइड में मौजूद सीढ़ियों पर चढ़ गए थे. उनको साफ देखा जा सकता है. इसमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं. दूसरी तरफ बावड़ी के अंदर सीढ़ियां डालकर रस्सियों से बांधकर लोगों को बाहर निकाला जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, अबतक 19 लोगों को बचाया जा चुका है.
अभी बावड़ी में और शव भी हो सकते हैं. इसकी आशंका के चलते बावड़ी के पानी को निकाला जा रहा है. पानी निकालने के लिए मोटर पंप मंगाए गए हैं. निगम के टैंकर भी मौके पर पहुंच गए हैं. बावड़ी के पानी और कीचड़ को इसमें भरा जाएगा.
इंदौर हादसे की हर ताजा अपडेट यहां क्लिक कर पढ़ें
चश्मदीद ने क्या बताया
हादसे के दौरान मौजूद एक शख्स ने बताया है कि धार्मिक कार्यक्रम में भारी भीड़ जमा थी. कई लोग मंदिर में मौजूद बावड़ी की छत पर खड़े थे. वह छत उतने लोगों का भार सहन नहीं कर पाई और नीचे धंस गई. इसकी वजह से वहां खड़े लोग नीचे बावड़ी में गिर गए, जिसमें पानी भी मौजूद था.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








