
कुंडली देखे बिना हाथ की रेखाओं से समझें शनि की स्थिति, उपाय भी जानें
AajTak
इन लक्षणों को समझकर हम उस व्यक्ति के ग्रहों को जान सकते हैं. इसके लिए व्यक्ति के स्वभाव और आदतों पर ध्यान देना होगा. शनि के लक्षण बहुत साफ़ होते हैं, जिसको पहचानना सरल होता है.
हर ग्रह की अपनी विशेषता होती है. उसके अच्छे और बुरे लक्षण होते हैं, जो व्यक्ति के ऊपर दिखते हैं. इन लक्षणों को समझकर हम उस व्यक्ति के ग्रहों को जान सकते हैं. इसके लिए व्यक्ति के स्वभाव और आदतों पर ध्यान देना होगा. शनि के लक्षण बहुत साफ होते हैं, जिसको पहचानना सरल होता है. कैसे जानें कि हमारा शनि अशुभ है? व्यक्ति कठोर वाणी और स्वभाव का होता है. व्यक्ति के बाल रूखे होते हैं. व्यक्ति लापरवाह और कामचोर स्वभाव का होता है, काम टालता रहता है. आमतौर पर जीवन में किसी बड़ी घटना के बाद जीवन में बदलाव आ जाता है. जीवन में निम्न कर्म तथा गलत कार्य में संलग्न रहता है. कदम कदम पर संघर्ष का सामना करना पड़ता है. एक स्थिति में जीवन में अकेलापन सा महसूस होता है. कैसे जानें हमारा शनि हमारे लिए शुभ है? व्यक्ति लम्बा और दुबला पतला होता है. व्यक्ति के बाल घने होते हैं. व्यक्ति अनुशासित और कर्मठ होता है. खूब परिश्रम से आगे बढ़ जाता है. आम तौर पर जीवन के मध्य भाग में अध्यात्मिक भी हो जाता है. कानून, परिवहन या अध्यात्म से सम्बन्ध रखता है. विलम्ब से ही सही पर खूब धन प्राप्त करता है.
चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








