
किस वक्त का पढ़ा हुआ याद रहेगा? एक्सपर्ट ने बताया- कब पढ़ना है सबसे बढ़िया
AajTak
एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर सही समय और सही तरीके से पढ़ाई की जाए तो कम मेहनत में भी ज्यादा याद रहता है और रिजल्ट बेहतर आता है.
पढ़ाई करते समय लगभग हर छात्र के मन में यह सवाल आता है कि सुबह पढ़ना ज्यादा अच्छा है या रात को? कई बार बच्चे घंटों पढ़ते हैं, लेकिन फिर भी परीक्षा के समय सब भूल जाते हैं. ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर सही समय और सही तरीके से पढ़ाई की जाए, तो कम मेहनत में भी अच्छा रिजल्ट मिल सकता है.
सुबह का समय क्यों माना जाता है सबसे अच्छा? एक्सपर्ट्स के मुताबिक सुबह 4 बजे से 7 बजे तक का समय पढ़ाई के लिए सबसे बेहतर होता है. इस समय दिमाग बिल्कुल फ्रेश होता है, आसपास शोर-शराबा नहीं होता, मन जल्दी फोकस करता है, सुबह पढ़ी हुई बातें लंबे समय तक याद रहती हैं, खासकर थ्योरी वाले सब्जेक्ट, फॉर्मूले, परिभाषाएं, याद करने वाले टॉपिक. इस समय दिमाग नई जानकारी को जल्दी समझता और स्टोर करता है. बच्चों का दिमाग किन समय ज्यादा एक्टिव रहता है?
क्या कहती हैं एक्सपर्ट साइकोलॉजिकल एक्सपर्ट विंदा सिंहा बताती हैं कि बच्चों का दिमाग सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक एक्टिव होता है. इन समयों में भी काफी एक्टिव रहता है. हालांकि यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि घर का माहौल कैसा है। अगर बच्चा घर में अच्छा और सुरक्षित महसूस करता है, तो वह किसी भी समय अच्छे से पढ़ सकता है.
कैसे पढ़ें ताकि चीजें लंबे समय तक याद रहें?
पढ़ाई में मोटिवेशन क्यों जरूरी है? बच्चों को यह समझना चाहिए कि वे पढ़ाई अपने लिए कर रहे हैं, किसी को दिखाने के लिए नहीं. पढ़ाई ईमानदारी से करेंगे तो खुद पर भरोसा बढ़ेगा. डिसिप्लिन में रहकर पढ़ाई करने से रिजल्ट बेहतर होता है. दिन-रात लगातार पढ़ते रहना भी सही नहीं है. इससे बोरियत आने लगती है. बीच-बीच में ब्रेक और खान-पान भी जरूरी है. पढ़ाई के बीच-बीच में छोटा ब्रेक लें पढ़ाई के बीच में पानी जरूर पीएं और हल्का और घर का बना खाना खाएं. इससे दिमाग फ्रेश रहता है और याददाश्त मजबूत होती है.
पेरेंट्स के लिए एक्सपर्ट की खास सलाह

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











