
Chandra Grahan 2026: होली के दिन पूर्ण चंद्र ग्रहण, इन 3 राशियों के लिए रहेगा चुनौतीपूर्ण समय
AajTak
Chandra Grahan 2026: जब सूर्य की रोशनी पृथ्वी से होकर चंद्रमा तक पहुंचती है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा को ढक लेती है, तब चंद्र ग्रहण होता है. इसी दौरान चंद्रमा लाल या तांबे जैसे रंग का दिखाई देने लगता है, जिसे आम भाषा में ब्लड मून (Blood Moon) कहा जाता है.
Chandra Grahan 2026: साल 2026 की शुरुआत में पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को पड़ेगा, इसी दिन होली भी मनाई जाएगी. होली का त्योहार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस ग्रहण की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत में स्पष्ट रूप से देखा जाएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य माना जाएगा.जब पृथ्वी की छाया पूरी तरह से चंद्रमा को ढक लेती है, तब पूर्ण चंद्र ग्रहण लगता है. इस दौरान चंद्रमा का रंग गहरा लाल दिखाई देता है, जिसे ब्लड मून कहा जाता है.
वैदिक ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण का प्रभाव धरती पर मौजूद हर जीव-जंतु और मानव जीवन पर पड़ता है. यह विशेष रूप से मन की स्थिति, भावनाओं, नींद, मानसिक शक्ति, स्वास्थ्य, गर्भ में पल रहे शिशु और राशियों को प्रभावित करता है. वर्ष 2026 में होली के दिन पड़ने वाला यह चंद्र ग्रहण कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय लेकर आ सकता है. जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं.
कन्या राशि –
होली के दिन लगने वाला यह चंद्र ग्रहण कन्या राशि वालों के लिए अड़चनें और परेशानियां बढ़ा सकता है. कार्यों में रुकावट, धन से जुड़ा नुकसान और तनाव की स्थिति बन सकती है. इस समय पुराने अधूरे कार्यों को पूरा करना और दिनचर्या में संतुलन बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है. रिश्तों में तनाव और मतभेद की संभावना है. मन अशांत रह सकता है, इसलिए किसी भी तरह के अनावश्यक विवाद से दूरी बनाए रख
मकर राशि –
मकर राशि के जातकों को इस दौरान दुर्घटनाओं और शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है. बढ़ते हुए खर्च आपकी आर्थिक स्थिति पर दबाव डाल सकते हैं. नौकरी या कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें और बचत पर ध्यान दें.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











