
दुबई में सुबह काम पर जाते मजदूरों का वीडियो वायरल, लोग बोले- 'हमारे भारत से बढ़कर कुछ भी नहीं'
AajTak
दुबई में रहने वाले एक भारतीय द्वारा शेयर किए गए वीडियो में 4:45 बजे प्रवासी मजदूरों को काम पर जाते देखा गया. वीडियो ने विदेश में बेहतर कमाई के पीछे छुपे संघर्ष और परिवार से दूर रहने की पीड़ा को सामने ला दिया. सोशल मीडिया पर लोग इसे मेहनत और बलिदान की असली तस्वीर बता रहे हैं.
दुबई से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रहा है. इस वीडियो में सुबह-सुबह काम पर जाने वाले प्रवासी मजदूरों की जिंदगी की एक सच्ची झलक देखने को मिल रही है. दुबई में रहने वाले भारतीय नागरिक पंकज चौहान ने यह वीडियो रिकॉर्ड किया है. वीडियो में सुबह करीब 4:45 बजे का समय दिखाया गया है, जब सुरक्षा हेलमेट पहने सैकड़ों मजदूर लंबी कतार में खड़े होकर बसों में चढ़ते नजर आ रहे हैं. ये सभी श्रमिक अपने-अपने काम पर जाने के लिए तैयार हैं. यह जगह किसी श्रमिक आवास क्षेत्र की लगती है, जहां से रोजाना मजदूरों को काम के लिए ले जाया जाता है.
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल 'दुबई का हाल यही है' उनकी यह एक लाइन ही पूरे वीडियो की कहानी बयान कर देती है. चमक-दमक और ऊंची इमारतों के पीछे छुपी मेहनत और संघर्ष इस वीडियो में साफ दिखाई देता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और अब तक इसे 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई यूजर्स ने कहा कि यह वीडियो उन लाखों प्रवासी मजदूरों की हकीकत दिखाता है, जो बेहतर कमाई के लिए अपने परिवार और देश से दूर रहते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











