
UGC NET 2025 एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, यहां पर करें चेक
AajTak
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
NTA ने दिसंबर 2025 में होने वाले UGC NET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. इसके लिए परीक्षाएं 31 दिसंबर से शुरू होंगी. हालांकि, ये एडमिट कार्ड 31 दिसंबर को होने वाले एग्जाम के लिए जारी किया गया है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
बता दें कि ये एग्जाम देशभर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी. एडमिट कार्ड के साथ NTA ने गाइडलाइन और अंडरटेकिंग फॉर्म भी जारी किया है.
सख्त गाइडलाइन भी हुई जारी
NTA ने एडमिट कार्ड के साथ सख्त गाइडलाइन और अंडरटेकिंग फॉर्म भी जारी किया है. वहीं, कार्ड में दी गई सभी जानकारी जैसे फोटो, साइन और परीक्षा केंद्र का पता अच्छे से चेक करने की हिदायत दी है. अगर कार्ड में कोई भी गड़बड़ी दिखती है, तो NTA हेल्पलाइन से जुड़े.
केंद्र पर ये चीजें लेकर जाना है जरूरी
परीक्षा केंद्र पर केवल एडमिट कार्ड लेकर जाना ही काफी नहीं है. इसके साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो, एक पहचान पत्र के साथ एक बॉल पेन जरूर लें. इस दौरान ड्रेस कोड का भी अच्छे से पालन करें.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











