
दिल्ली के स्कूल टीचरों को करनी होगी थोड़ी मेहनत, नए सिरे से होगी ऑनलाइन प्रोफेशनल ट्रेनिंग
AajTak
दिल्ली के सरकारी और निजी स्कूल टीचरों को अब थोड़ी और मेहनत करनी होगी. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें नए तरीके से ऑनलाइन प्रोफेशनल ट्रेनिंग करवाई जाएगी. इसके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं.
देश की राजधानी दिल्ली के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ाने वाली टीचरों को एक बार फिर से ऑनलाइन प्रोफेशनल ट्रेनिंग का मौका दिया जा रहा है. इसके लिए राज्य अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने मौजूदा सत्र के लिए निष्ठा योजना, जनरल कंटीन्यूअस प्रोफेशनल डेवलपमेंट और नैनो कोर्स को फिर से शुरू करने की घोषणा की है.
यह ट्रेनिंग सभी तरह के स्कूलों के शिक्षकों, स्कूल के प्रधानों और शिक्षक ट्रेनर के लिए होगी.
इन सबजेक्ट्स के लिए होगी ट्रेनिंग
SCERT के अनुसार, निष्ठा यानी कि National Initiative for School Heads and Teachers Holistic Advancement कार्यक्रम के तहत फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरसी और अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन से संबंधित कोर्स करवाए जाएंगे. इन कोर्स को इंग्लिश, हिंदी और उर्दू भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा.
इस कोर्स पर भी दें ध्यान
इसके अलावा जनरल सीपीडी कोर्स में टीचरों को हाल के समय के जरूरी विषयों को लेकर ट्रेनिंग दी जाएगी. इनमें साइबर हाइजिन, सोशल मीडिया सेफ्टी, साइबर क्राइम, डिजिटल वेलनेस, टेक्नो-पेडागॉजी, मीडिया लिटरेसी समेत कई सबजेक्ट शामिल हैं. इसके साथ ही साइबर स्पेस सेफ्टी से जुड़े नैनो कोर्स भी करवाए जाएंगे.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











