
इटली का वह गांव जहां 30 साल बाद पैदा हुई बच्ची, अब दुनियाभर में चर्चा
AajTak
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बच्ची को लेकर चर्चा हो रही है, जिसका जन्म इटली के एक गांव में 30 साल बाद हुआ था. हाल ही में बच्ची की तस्वीर सामने आने के बाद यह मामला फिर से सुर्खियों में आ गया है.
क्या किसी बच्चे के जन्म की खबर सोशल मीडिया पर छा सकती है? पहली नजर में यह सवाल अजीब लग सकता है, लेकिन इटली के एक बेहद छोटे पहाड़ी गांव में ऐसा ही हुआ. यहां बच्चे के जन्म ने न सिर्फ गांव की खामोशी तोड़ी, बल्कि पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया.
यह कहानी इटली के अब्रूज़ो क्षेत्र में बसे गांव पगलियारा देई मारसी की है. पहाड़ों के बीच बसे इस गांव की आबादी समय के साथ सिमटती चली गई. युवा लोग शहरों की ओर निकल गए, स्कूल बंद हो गए और गांव की गलियों में इंसानों से ज्यादा बिल्लियां दिखाई देने लगीं. हालात ऐसे थे कि पिछले 30 साल से यहां किसी भी बच्चे का जन्म नहीं हुआ था. हाल ही में सोशल मीडिया पर इस बच्चे की तस्वीर सामने आई, जिसके बाद यह खबर एक बार फिर चर्चा में आ गई.
30 साल बाद गूंजी किलकारी
मार्च 2025 में गांव में अचानक खुशियों की दस्तक हुई. तीन दशकों के लंबे इंतजार के बाद यहां एक बच्ची ने जन्म लिया. इस खबर ने पूरे गांव को जश्न में डुबो दिया. बुज़ुर्गों के लिए यह पल किसी चमत्कार से कम नहीं था, क्योंकि उन्होंने अपनी जिंदगी में दोबारा ऐसी खुशी देखने की उम्मीद छोड़ दी थी.
गांव में जन्मी इस बच्ची का नाम लारा रखा गया. लारा की मां की उम्र 42 साल और पिता की उम्र 56 साल बताई गई है. लारा के जन्म के साथ ही गांव की आबादी बढ़कर लगभग 20 हो गई. चर्च में उसका बपतिस्मा समारोह पूरे गांव की मौजूदगी में हुआ, जिसने इस पल को और खास बना दिया.
सोशल मीडिया पर कैसे छाई यह खबर

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











