
किसी भी कीमत पर घुटने टेकने को तैयार नहीं 'पंजशीर का शेर', तालिबान को दो टूक- नहीं करूंगा सरेंडर
AajTak
तालिबान द्वारा चार घंटों का अल्टीमेटम दिए जाने के बाद अहमद मसूद ने कहा है कि वह सरेंडर नहीं करेंगे. उन्होंने कहा है कि हमने सोवियत संघ की सेना से टक्कर ली है और अब तालिबान की सेना से ले रहे हैं.
अफगानिस्तान के 34 प्रांतों में से 33 प्रांतों पर तालिबान के लड़ाकों ने पूरी तरह से कब्जा जमा लिया है. अब सिर्फ पंजशीर ही इकलौता प्रांत है, जहां पर तालिबान का राज नहीं है, लेकिन वहां पर भी उसने अपनी दस्तक दे दी है. बीते दिन तालिबान के कई सौ लड़ाके पंजशीर पहुंच गए थे. पंजशीर का शेर कहे जाने वाले अहमद मसूद से तालिबान को कड़ी टक्कर मिल रही है. मसूद और खुद को अफगानिस्तान का केयरटेकर राष्ट्रपति घोषित कर चुके अमरुल्ला सालेह ने तालिबान के खिलाफ रणनीति बना ली है. हालांकि, तालिबान ने अहमद मसूद को सरेंडर करने के लिए चार घंटों का समय दिया है, लेकिन उन्होंने दो टूक ऐसा करने से इनकार कर दिया.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











