
किसी के लिए हीरो तो किसी के लिए विलेन... संदेशखाली के आरोपी टीएमसी नेता शाहजहां का पूरा कच्चा-चिट्ठा
AajTak
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में पड़ने वाला संदेशखाली गांव सुर्खियों में है. संदेशखाली में कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इसके केंद्र में टीएमसी का स्थानीय नेता शाहजहां शेख है. शाहजहां शेख डेढ़ महीने से फरार है.
कालिंदी नदी के किनारे बसा संदेशखाली गांव बीते डेढ़ महीने से सुर्खियों में बना हुआ है. संदेशखाली गांव पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में पड़ता है.
संदेशखाली के अचानक सुर्खियों में आने की वजह शेख शाहजहां हैं. बीती पांच जनवरी को जब ईडी शाहजहां के घर पर छापामारी करने पहुंची थी, तब टीम पर हमला हो गया था. इसमें ईडी के तीन अफसर जख्मी हो गए थे.
अब संदेशखाली की महिलाओं ने शाहजहां और उसके समर्थकों पर अत्याचार, यौन उत्पीड़न करने और जमीन कब्जाने जैसे आरोप लगाए हैं. एक महिला ने दावा किया कि संदेशखाली में महिलाएं सुरक्षित नहीं रह सकतीं. हम बाहर जाने से भी डरते हैं. एक महिला ने तो ये तक आरोप लगा दिया कि टीएमसी के लोग गांव में घूमकर घर-घर जाकर सुंदर महिलाओं को चेक करते हैं.
संदेशखाली के आरोपियों में टीएमसी के तीन नेताओं- शाहजहां शेख, शिबू हजारा और उत्तम सरकार का नाम है. शिबू हजारा और उत्तम सरकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, जिस दिन ईडी की टीम शाहजहां के घर पर छापामारी करने गई थी, तभी से वो फरार है.
संदेशखाली की महिलाओं ने जो आरोप लगाए हैं, उस पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है. महिला आयोग का कहना है कि संदेशखाली से आ रही रिपोर्टें चिंता बढ़ाती हैं. ये महिलाओं के खिलाफ हिंसा और धमकी के पैटर्न का उजागर करती हैं.
महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने संदेशखाली का दौरा भी किया. दौरे के बाद उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को इस्तीफा दे देना चाहिए.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







