
किसी के घर पर Asteroid गिरा तो क्या होगा मंजर? आप खुद कर सकते हैं एक्सपीरिएंस, जानिए कैसे
AajTak
Asteroid Launcher: लोग टूटते तारे से ख्वाहिश मांगते हैं, तो कभी गीत और गजल लिखते हैं. क्या हो अगर वहीं तारा टूटकर आपके ऊपर गिर जाए? तबाही का ये मंजर देखने के लिए आप फिर बचे ही नहीं, लेकिन अभी आप इस मंजर को देख सकते हैं. इसके लिए आपको एक वेबसाइट यूज करनी होगी. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
टूटता तारा कई तरह से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता है. कोई टूटते तारे को देख अपनी ख्वाहिश पूरी होने की मांग करता है, तो किसी के लिए कविता और शायरी लिखने का मौका होता है. ये सब उस वक्त खत्म हो जाता है, जब ये टूटा हुआ तारा आपके ऊपर गिर जाए. टूटा हुआ तारा अगर किसी इलाके में गिरता है, तो वहां तबाही ला सकता है.
क्या हो अगर आपको ऐसा मौका मिले? यानी आप किसी इलाके में किसी छोटे तारे को गिरा सके. 'यकीन मानिए आप ऐसा कर सकते हैं, लेकिन वर्चुअली' इसके लिए आपको एक वेबसाइट पर जाना होगा.
उस जगह को मार्क करना होगा जहां आप Asteroid गिराना चाहते हैं और फिर आपकी आंखों के सामने इसके बाद का नजारा होगा. दरअसल, ये किसी फिल्म की कहानी नहीं है, बल्कि Asteroid Launcher है.
इसकी मदद से आप सच में किसी जगह को तबाह नहीं कर सकते हैं, बल्कि आपको तबाही से उस मंजर का अंदाजा लगेगा. आप इस वेबसाइट की मदद से किसी जगह को मार्क करके वहां एस्टेरॉयड गिरा सकते हैं. आइए जानते हैं आप ये कैसे यूज सकते हैं.
नील अग्रवाल नाम से एक डेवलपर ने कई ऑनलाइन ऐप्स बनाए हैं. उन्हें ऐप्स में से एक Asteroid Launcher है, जिसकी मदद से आप किसी जगह पर Asteroid गिरा सकते हैं. इसके लिए आपको https://neal.fun/asteroid-launcher/ वेबसाइट पर जाना होगा.
यहां आपको एक वर्ल्ड मैप नजर आएगा. इस मैप में आपको उस जगह को मार्क करना होगा, जहां आप एस्टेरॉयड गिराना चाहते हैं. आप इस वेबसाइट पर एस्टेरॉयड का साइज, टाइप, स्पीड और इम्पैक्ट एंगल तक सेट कर सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










