
किसी की दो-दो जगह तैनाती तो किसी पर 'कृपा', क्या है UP में तबादलों का पूरा खेल?
AajTak
उत्तर प्रदेश में डॉक्टरों के तबादले में हुई गड़बड़ियों के बाद अब लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के तबादले में भी गड़बड़ी सामने आई है. इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच बिठा दी है. आइए जानते हैं कि तबादलों का खेल क्या है?
उत्तर प्रदेश में विभागों के तबादलों पर सवाल उठने लगे हैं. डॉक्टरों के तबादले में हुई गड़बड़ियों के बाद अब लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के तबादले में भी गड़बड़ी सामने आई है. इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच बिठा दी है. उन्होंने वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की टीम बनाकर जांच रिपोर्ट तलब की है.
कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह और अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी, लोक निर्माण विभाग में हुए तबादलों की जांच कर रिपोर्ट देंगे. सीएम योगी ने यह रिपोर्ट एक दिन में मांगी है. लोक निर्माण विभाग के तबादलों में काफी गड़बड़ियां सामने आई है. कुछ ऐसे अभियंता भी थे, जिनका तबादला दो जगह कर दिया गया.
कई इंजीनियर पर बनी है कृपा
वही ऐसी शिकायत है कि कई अभियंता ऐसे हैं जो अरसे से लखनऊ में तैनात हैं, पर उनका तबादला नहीं किया गया है. जब यह बात शासन तक गई, तब मामले की जांच को लेकर टीम गठित कर दी गई और जांच चल रही है. सूत्रों के मुताबिक, लोक निर्माण विभाग में मृत अभियंता की भी तैनाती कर दी गई थी, बाद में विभाग ने अपनी गलती सही की.
350 से अधिक इंजीनियरों का तबादला
लोक निर्माण विभाग में 350 से अधिक इंजीनियरों का तबादला हुआ है. पीडब्ल्यूडी के करीब 200 अधिशासी अभियंताओं और डेढ़ सौ से अधिक सहायक अभियंताओं का तबादला किया गया है. ज्यादातर शिकायतें इनकी तैनाती की की गई है. लोक निर्माण विभाग की तरह स्वास्थ्य महकमे में भी तबादलों पर विवाद है.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









