
किसान महापंचायत में राहुल बोले- नए कृषि कानून लागू हुए तो 2 लोगों के हाथ में होगा 40% धंधा
AajTak
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी कहते हैं कि ये मैंने किसानों के लिए किया है. अगर नरेंद्र मोदी जी ने यह किसानों के लिए किया है तो पूरे देश के किसान दुखी क्यों हैं? दिल्ली के बॉर्डर पर हजारों किसान क्यों बैठे हैं?
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को राजस्थान के पदमपुर में किसानों की महापंचायत में हिस्सा लिया. यहां राहुल गांधी ने नए कृषि कानूनों को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. राहुल ने कहा कि नए कृषि कानून लागू हुए तो 40 फीसदी धंधा दो लोगों के हाथों में चला जाएगा. LIVE: Shri @RahulGandhi addresses Kisan Mahapanchayat at Pilibanga, Rajasthan https://t.co/oVw8GrKQmg राहुल गांधी ने कहा कि पहला कृषि कानून मंडी को मारने का, दूसरा कानून जमाखोरी शुरू करने का और तीसरा कानून किसान के अदालत में जाने के हक को खत्म करने का है. जिस दिन ये कानून लागू हो गए, ये जो धंधा 40% लोगों का है ये पूरा धंधा 2 लोगों के हाथ में चला जाएगा.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











