
किसान, पहलवान और खाप... हरियाणा चुनाव के वो फैक्टर जो कांग्रेस में पक्ष में गए
AajTak
हरियाणा विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोप अनुमान आ गए हैं. सी वोटर के एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने के अनुमान जताए गए हैं. हरियाणा में कौन से फैक्टर कांग्रेस के पक्ष में गए?
हरियाणा की सभी 90 सीटों पर मतदान के साथ ही हरियाणा में विधानसभा चुनाव का शोर अब थम चुका है. हरियाणा में मतदान के अंतिम आंकड़े अभी नहीं आए हैं. चुनाव नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे लेकिन एग्जिट पोल के अनुमान आ गए हैं. आजतक सी वोटर के एग्जिट पोल अनुमानों में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है. कांग्रेस को 43.8 फीसदी वोट के साथ 50 से 58 सीटें मिलने का अनुमान एग्जिट पोल नतीजों में जताए गए हैं. सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 37.2 फीसदी वोट के साथ 20 से 28 सीटें मिल सकती हैं.
अन्य को 19 फीसदी वोट शेयर के साथ 10 से 14 सीटें मिलने का अनुमान एग्जिट पोल नतीजों में जताया गया है. अन्य में दुष्यंत चौटाला की पार्टी से लेकर इंडियन नेशनल लोक दल, गोपाल कांडा की पार्टी और बसपा जैसी पार्टियां भी हैं. कांग्रेस 2019 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले लगभग 16 फीसदी वोट गेन करती नजर आ रही है. कांग्रेस को वोटों का यह लाभ अन्य के खाते से हो रहा है. सवाल है कि वो कौन से फैक्टर हैं जो हरियाणा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में गए? इसे पांच फैक्टर में समझा जा सकता है.
1- किसान
केंद्र सरकार की ओर से तीन नए कृषि कानून लाए गए थे. इन कानूनों के खिलाफ किसान सड़कों पर उतर आए और पंजाब के साथ हरियाणा आंदोलन का केंद्र बनकर उभरा था. किसान आंदोलन के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से लेकर उनकी सरकार के कई मंत्रियों को किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा था. एमएसपी की लीगल गारंटी की मांग को लेकर शंभू बॉर्डर पर किसान महीनों से धरने पर हैं. कांग्रेस ने इसे भी चुनाव में पुरजोर तरीके से उठाया और इसे अपने मैनिफेस्टो में भी शामिल किया. कांग्रेस को इसका लाभ मिला है और सी वोटर एग्जिट पोल के अनुमान बताते हैं कि किसान, जाट वोट पार्टी के साथ गया है.
2- पहलवान
बीजेपी के पूर्व सांसद और डब्ल्यूएफआई के तत्कालीन प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के आंदोलन को मुद्दा बनाया. पहलवान आंदोलन का चेहरा रहीं विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया चुनावों के बीच कांग्रेस में शामिल हो गए. विनेश हालिया पेरिस ओलंपिक में फाइनल तक पहुंची थीं लेकिन गोल्ड मेडल मैच से पहले वजन सौ ग्राम अधिक होने की वजह से उन्हें अयोग्य ठहरा दिया गया था. विनेश के कांग्रेस में जाने के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने उन्हें निशाने पर लिया, अयोग्यता को लेकर भी बयान दिए जिसका नुकसान बीजेपी को उठाना पड़ा है. विनेश को कांग्रेस ने जुलाना सीट से उम्मीदवार बनाया था.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









