
किसान ने की एक गलती और बदल गई दो देशों की सीमा
AajTak
दोनों देशों के बीच करीब 620 किलोमीटर की सीमा है. वाटरलू में नेपोलियन की हार के बाद 1820 में यह सीमा निर्धारित हुई थी. जिस पत्थर को किसान ने हटाया है, उसे 1819 में स्थापित किया गया था.
किसान अक्सर अपने काम में जुटे रहते हैं. फ्रांस के एक किसान ने ऐसा कुछ कर डाला कि वह ना केवल दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया बल्कि उसके कार्य से दो देशों की सीमा ही बदल गई. आश्चर्य की बात ये है कि किसान को इस बात का पता भी नहीं चल पाया. File Photo: Getty Images दरअसल, सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला फ्रांस-बेल्जियम की सीमा का है और बेल्जियम के एक किसान ने यह गलती की है. बेल्जियम के इस किसान के रास्ते में एक पत्थर पड़ता था, किसान ने उस पत्थर को वहां से खिसकाकर दूर कर दिया. जबकि ये पत्थर फ्रांस और बेल्जियम की सीमा निर्धारित करने वाला पत्थर निकला. File Photo: Getty Images किसान ने पत्थर को जिस इलाके में खिसकाया वो फ्रांसीसी इलाका था यानि किसान ने फ्रांस की जमीन को कम कर दिया और बेल्जियम की जमीन को बड़ा कर दिया. किसान ने पत्थर को उसकी जगह से करीब आठ फीट अंदर की तरफ खिसका दिया था. File Photo: Getty ImagesMore Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












