
किसान नेता, मेडिकल चमत्कार और फर्जीवाड़े का कलाकार... पढ़ें कानपुर वाले करौली बाबा की पूरी कहानी
AajTak
दावा किया जाता है कि बाबा के सामने सारा मेडिकल सिस्टम, सारी पढाई, सारा ज्ञान, सारे रिसर्च, सब फेल हैं. एमबीबीएस, एमडी, एमएस, एफआरसीएस जैसी सारी डिग्रियां तो बस कागज के टुकड़े हैं और तो और अस्पताल, नर्सिंग होम जैसी जगहें महज इमारतें हैं, जहां मरीजों से लूट का कारोबार चल रहा है.
इन दिनों ये बाबा खूब सुर्खियों में हैं. इनकी बड़ी चर्चा हो रही है. इस बाबा का दावा है कि वो मरीज का दिल, गुर्दा, कलेजी सब बदल देते हैं. जरूरत पड़ने पर बाबा अपनी जगह से ही हज़ारों मील दूर घरवालों के दिमाग में घुसकर किसी भी भक्त का सारा गृह क्लेश एक ही झटके में मिटा देते हैं. और तो और कई बार तो पलक झपकते ही ब्लड कैंसर जैसी नाजुक बीमारी में पूरा का पूरा ब्लड ट्रांसफ्यूजन ही कर डालते हैं.
बाबा के सामने मेडिकल फेल! बाबा के सामने सारा मेडिकल सिस्टम, सारी पढाई, सारा ज्ञान, सारे रिसर्च, सब फेल हैं. एमबीबीएस, एमडी, एमएस, एफआरसीएस जैसी सारी डिग्रियां तो बस कागज के टुकड़े हैं और तो और अस्पताल, नर्सिंग होम जैसी जगहें महज इमारतें हैं, जहां मरीजों से लूट का कारोबार चल रहा है. अब ऐसे बाबा को अगर कोई खुद ही उसकी मांद में घुस कर चुनौती देने की कोशिश करे और वो भी डॉक्टर हो तो बाबा का आपे से बाहर हो जाना लाजिमी है.
हर बीमारी के इलाज का दावा बाबा के गुस्से का असर क्या हुआ, ये तो अब तक आप सब जान चुके हैं. लेकिन अब बाबा पर जो-जो और जैसे-जैसे आरोप लग रहे हैं, उन्हें सुन कर तो दिमाग ही घूम जाता है. दैवीय शक्तियों और आध्यात्म की ताकत से लोगों का दुख दर्द दूर करने का दावा करनेवाले बाबा हवन-पूजन के नाम पर इतनी फीस चार्ज करते हैं कि कोई बड़ा से बड़ा डॉक्टर भी क्या करता होगा? लेकिन इससे पहले कि हम बाबा पर लग रहे नए-नए इल्ज़ामों का पिटारा खोलें, आइए सबसे पहले बाबा का शिकार बने एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर से मिल लेते हैं.
पूर्व पुलिस अफसर को लगाया चूना रिटायर्ड दारोगा प्रकाश नारायण भट्ट मध्य प्रदेश के छतरपुर के रहनेवाले हैं. अपनी वर्दी में रहते हुए भट्ट साहब ने न जाने कैसे-कैसे और कितने ही ठगों को सीधा किया है, उन्हें जेल की हवा खिलाई है. लेकिन यहां इलाज के नाम पर भट्ट साहब के साथ खुद ही ठगी हो गई है. भट्ट बताते हैं कि बाबा ने उनकी बीमारी ठीक करने के लिए उनसे 1 लाख 51 हज़ार रुपये ले लिए, लेकिन ना तो उनकी बीमारी ठीक हुई और ना ही उन्हें उनके रुपये वापस मिले. प्रकाश नारायण भट्ट ने ई पेमेंट के ज़रिए कानपुर के करौली सरकार आश्रम को इस रकम का भुगतान किया था.
बाबा के खिलाफ FIR की तैयारी में पूर्व दारोगा बदले में बाबा करौली सरकार उर्फ संतोष सिंह भदौरिया ने इनसे कहा कि वो हवन करवाते ही सारी बीमारियों से मुक्त हो जाएंगे, लेकिन हवन के बावजूद जब भट्ट साहब का कोई फायदा नहीं हुआ, तो उन्होंने बाबा से शिकायत की. लेकिन बाबा ने उन्हें ये कह कर टरका दिया कि अभी यहां से जाओ, सब ठीक हो जाएगा. रिटायर्ड दारोगा साहब को किडनी स्टोन समेत कई तरह की बीमारियां हैं, खुद उनकी पत्नी को भी सांस की तकलीफ है. लेकिन जो तकलीफ पहले थी, वही तकलीफें अब भी हैं. ऐसे में अब रिटायर्ड दारोगा प्रकाश नारायण भट्ट बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कह रहे हैं.
सवा लाख देकर भी नहीं मिला फायदा अब बाबा के खेल-कांटे की एक और केस स्टडी देखिए. झारखंड के देवघर का एक परिवार जनवरी महीने में अपने एक बुजुर्ग सदस्य और मानसिक रूप से बीमार एक बेटे के इलाज के लिए कानपुर के इस करौली सरकार आश्रम में पहुंचा था, यहां इलाज से बीमारी का ठीक होना तो दूर उल्टे आश्रम से परिवार के बुजुर्ग सदस्य ही ऐसे गायब हो गए कि अब तक ढूंढे नहीं मिल रहे हैं. परिवार का कहना है कि बाबा करौली सरकार के कहने पर उन्होंने हवन के लिए आश्रम में सवा लाख रुपये की पर्ची भी कटवाई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. फिलहाल पीड़ित परिवार ने इस सिलसिले में कानपुर पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







