
किसान का कमाल, दूध-गोबर बेचकर खड़ा कर लिया करोड़ों का आलीशान बंगला, हर महीने लाखों की कमाई
AajTak
महाराष्ट्र के सोलापुर किसान प्रकाश इमड़े के पास 4 एकड़ पुश्तैनी जमीन थी. सिंचाई के संकट के चलते उनके लिए खेती करना संभव नहीं था. ऐसे में उन्होंने इस जमीन पर साल 1998 में डेयरी फार्मिंग की शुरुआत की. आज प्रकाश इमड़े ने गाय का दूध और गोबर बेचकर करोड़ों का आलीशान बंगला खड़ा कर लिया है.
महाराष्ट्र के सोलापुर रहने वाले एक किसान ने गाय का दूध और गोबर बेचकर करोड़ों रुपये का आलीशान बंगला खड़ा लिया है. दरअसल, किसान प्रकाश इमड़े ने साल 1988 में दूध का बिजनेस शुरू किया था. एक गाय से शुरू हुए इस डेयरी में अब तकरीबन 150 गायें हैं. वह इन गायों का दूध और गोबर बेचकर हर महीने लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं.
दूध और गोबर बेचकर कमाते हैं बंपर मुनाफा
किसान प्रकाश इमड़े के पास सिर्फ 4 एकड़ पुश्तैनी जमीन थी. सिंचाई के संकट के चलते उनके लिए खेती करना संभव नहीं था. ऐसे में उन्होंने इस जमीन पर डेयरी फार्मिंग की शुरुआत की. शुरुआत में उनके पास सिर्फ 1 गाय थी. इस गाय का दूध वह गांव में जाकर बेचते थे. आज उनके पास 150 गायें हैं. वह रोजाना 1000 लीटर दूध डेयरी को बेचते हैं. साथ ही वह गोबर बेचकर भी बढ़िया मुनाफा कमा रहे हैं. इस व्यवसाय में उनका पूरा परिवार मदद करता है.
युवाओं को दे रहे हैं रोजगार के अवसर
प्रकाश इमड़े बताते हैं कि इस व्यवसाय से वह गांव के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहे हैं. उनके फार्म को देखने अन्य राज्यों से भी किसान आ रहे हैं. वह इन किसानों का मार्गदर्शन करते हैं. उन्होंने गाय पालन के सहारे ही करोड़ों का आलीशान बंगला खड़ा कर दिया है. अपने बंगले के अंदर उन्होंने गाय का स्टैचू भी बनाया है.
गायों का रखा जाता है खास ख्याल

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











