
किसान आंदोलन: गाजीपुर बॉर्डर का एक हिस्सा खुला, लोगों को राहत
AajTak
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के एक तरफ के रास्ते जोकि दिल्ली से गाजियाबाद, नोएडा और मेरठ तरफ जाता है, सिर्फ उसी फ्लाईओवर को खोला गया है, लेकिन अगर आप NH24 के रास्ते मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली की ओर आना चाहते हैं तो वह रास्ता फिलहाल दिल्ली पुलिस की बेरिकेडिंग के चलते बंद है.
कृषि कानून के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के कारण पिछले काफी वक्त से बंद पड़े दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर के एक हिस्से को आखिरकार रविवार की देर रात खोल दिया गया है. दिल्ली से गाजियाबाद की ओर जाने वाले इस रूट को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और गाजियाबाद पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों की बातचीत के बाद खोला गया है. दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा भड़कने के बाद से ही इस मार्ग को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया था. 26 जनवरी के दिन जिस तरीके से किसानों का आंदोलन उग्र हुआ, दिल्ली में हिंसा हुई, उसके बाद से ही दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया था ताकि किसान दोबारा दिल्ली की तरफ कूच ना कर सकें. आपको बता दें कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के एक तरफ के रास्ते जो कि दिल्ली से गाजियाबाद, नोएडा और मेरठ की तरफ ले जाता है, सिर्फ उसी फ्लाईओवर को खोला गया है, लेकिन अगर आप NH24 के रास्ते मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली की ओर आना चाहते हैं तो वह रास्ता फिलहाल दिल्ली पुलिस की बेरिकेटिंग के चलते बंद है. इस रूट पर अभी भी किसान कृषि कानून के खिलाफ डटे हुए हैं.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








