किसके साथ मालदीव में सारा अली खान ने एंजॉय किया कैंडल लाइट डिनर?
AajTak
कोरोना कर्फ्यू के बीच कई बॉलीवुड सेलेब्स छुट्टियां मनाने शहर से बाहर गए हुए हैं. सारा अली खान भी मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. सारा की एक फोटो जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वे अपनी दोस्त और ट्रेनर नम्रता पुरोहित के साथ कैंडल लाइट डिनर को एन्जॉय कर रही हैं.
कोरोना कर्फ्यू के बीच कई बॉलीवुड सेलेब्स छुट्टियां मनाने शहर से बाहर गए हुए हैं. सारा अली खान भी मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वे अपना हर पल फैंस के साथ शेयर करती हैं. उनकी फोटोज और वीडियोज पर उनके फैंस काफी प्यार बरसते हैं. अब सारा की एक फोटो जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वे अपनी दोस्त और ट्रेनर नम्रता पुरोहित के साथ कैंडल लाइट डिनर को एन्जॉय कर रही हैं. सारा अपने इस वेकेशन में मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान के साथ गई हुई हैं. मालदीव में कैंडल लाइट डिनर ये तस्वीर उनकी दोस्त और ट्रेनर नम्रता पुरोहित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस फोटो में देखा जा सकता है दोनों कुर्सी पर बैठी हुई हैं, उनके सामने टेबल पर 2 मोमबत्ती जल रही हैं और दोनों कैमरे की ओर पोज दे रही हैं. पिक्चर को शेयर करते हुए नम्रता पुरोहित ने सारा अली खान को टैग भी किया है. इस तस्वीर पर सारा ने कमेंट करते हुए बहुत सारी कैंडल इमोटिकॉन शेयर किया है.
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










