
किराया, ट्रैवल, टैक्स सब मिलाकर ₹38 लाख! बेंगलुरु कपल का खर्च वायरल
AajTak
बेंगलुरु में रहने वाले एक शादीशुदा कपल ने सोशल मीडिया पर 2025 में हुए अपने खर्च और निवेश का खुलासा किया है. इंस्टाग्राम वीडियो में दंपति ने बताया कि उन्होंने किराया, खाना, यात्रा, बीमा, टैक्स और अन्य जरूरतों पर कुल ₹38 लाख खर्च किए, जबकि ₹25 लाख का निवेश भी किया.
बेंगलुरु में रहने वाले एक शादीशुदा कपल ने सोशल मीडिया पर अपने सालाना खर्च का पूरा हिसाब शेयर किया है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है. इंस्टाग्राम पर कृतज्ञ नायर नाम के यूजर द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो में उन्होंने और उनकी पत्नी रुचि ने बताया कि 2025 में उनका पैसा कहां-कहां खर्च हुआ और उन्होंने कितना निवेश किया. वीडियो में दोनों शांति से बताते हैं कि बेंगलुरु जैसे महंगे शहर में रहने पर उनका सबसे बड़ा खर्च घर से जुड़ा हुआ रहा. उन्होंने बताया कि साल भर में किराया और मेंटेनेंस पर करीब 5.5 लाख रुपये खर्च हुए. इसके अलावा किराने का सामान, बाहर खाना और शॉपिंग पर करीब 6 लाख रुपये चले गए. वहीं घर में काम करने वाली मेड की सालाना सैलरी 1.5 लाख रुपये रही.
बीमा और रोज का आना-जाना भी महंगा दंपति ने बताया कि बीमा पर भी अच्छा-खासा खर्च हुआ. स्वास्थ्य बीमा, टर्म इंश्योरेंस, कार बीमा और ऑफिस के मेडिकल इंश्योरेंस के टॉप-अप पर करीब 1 लाख रुपये खर्च किए गए. बेंगलुरु में रोज़ का सफर भी सस्ता नहीं है। उबर कैब, कार का पेट्रोल और सर्विसिंग मिलाकर उनका सालाना ट्रैवल खर्च करीब 14 लाख रुपये रहा.
घूमने-फिरने और खरीदारी पर खर्च इस कपल ने 2025 में कई घरेलू यात्राएं कीं और साथ ही तीन विदेश यात्राएं भी की. इन ट्रिप्स पर करीब 4 लाख रुपये खर्च हुए. उन्होंने बताया कि अमेरिका यात्रा के दौरान शॉपिंग पर ही 2 लाख रुपये खर्च हो गए, हालांकि वहां रहने और खाने का खर्च बच गया क्योंकि वहां उनकी बहन रहती हैं. सबसे बड़ा एकमुश्त खर्च तब हुआ जब नायर ने अपने पिता को 11.2 लाख रुपये की नई कार गिफ्ट की. इसके अलावा इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय उन्हें पता चला कि 3.5 लाख रुपये टैक्स बकाया है, जिसे चुकाना पड़ा.
कुल खर्च और निवेश जिम की मेंबरशिप, ऐप सब्सक्रिप्शन, कॉफी और शादी से जुड़े कुछ पुराने खर्च मिलाकर करीब 1.5 लाख रुपये और खर्च हो गए. इन सभी खर्चों को जोड़कर दंपति ने बताया कि 2025 में उनका कुल खर्च करीब 38 लाख रुपये रहा. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने म्यूचुअल फंड और अन्य निवेश योजनाओं में 25 लाख रुपये का निवेश भी किया है.
लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया इस वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आईं. कुछ ने खर्चों पर सवाल उठाए, तो कई लोगों ने उनकी ईमानदारी और पारदर्शिता की तारीफ की. किसी ने लिखा कि मेड की सैलरी ज्यादा लग रही है, तो किसी ने कहा कि ऐसी खुली जानकारी शेयर करना सराहनीय है. कई यूजर्स ने यह भी कहा कि वे भी भविष्य में ऐसी लाइफस्टाइल पाना चाहते हैं. यह वीडियो बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में रहने की बढ़ती लागत और फाइनेंशियल प्लानिंग पर एक नई चर्चा छेड़ रहा है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








