
किराना स्टोर से निकली जहरीली गैस! नीली पड़ गई बॉडी, लुधियाना में 11 मौतों की डरावनी कहानी
AajTak
पंजाब के लुधियाना में एक दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की जान चली गई. हादसा एक किराना दुकान में गैस लीक होने से हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि गैस नाले से रिसी है, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने अब तक लीकेज की वजह का खुलासा नहीं किया है. इस मामले में जांच की जा रही है.
चारों तरफ चीख पुकार, यहां-वहां भागते लोग... जहरीली गैस और दम घुटने के बाद 11 लोगों की मौत. यह नजारा रविवार की सुबह करीब 7.30 बजे पंजाब के लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में दिखाई दिया. जिसकी कीमत 11 लोगों को अपनी जान गंवाकर देनी पड़ी.
प्रत्यक्षदर्शी अरविंद चौबे का कहना है कि उन्होंने गटर से धुआं निकलता देखा. चौबे ने बताया कि हाल ही में बारिश के कारण गटर चोक हो गया था. इसलिए गटर से ही गैस निकलने की संभावना है. चौबे ने दावा किया कि उन्होंने बेहोश होकर गिरते लोगों के वीडियो भी बनाए हैं.
इस मामले में पुलिस-प्रशासन अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाया है. लुधियाना की डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक ने बताया कि 11 लोगों की मौत की बात कंफर्म हो चुकी है. लेकिन अभी इस नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता कि लीक होने वाली गैस कौन सी थी. गैस की बदबू अभी भी इलाके के कुछ हिस्से में फैली हुई है. इस हादसे का शिकार बने कई लोग बेहोश होने के बाद अस्पताल पहुंच गए हैं.
चाचा का पूरा परिवार हुआ बेहोश
गैस लीक होने वाले स्थान से थोड़ी ही दूरी पर रहने वाले डॉ. शंभूनारायाण सिंह ने आजतक को बताया कि उनके घर के 5 आदमी गैस लीक होने के बाद बेहोश हो गए, लेकिन उन्हें घर के नजदीक नहीं जाने दिया गया. मौके पर मौजूद अंजल कुमार ने बताया कि मेरे चाचा की यहां आरती क्लीनिक नाम से शॉप है. उनका पूरा परिवार बेहोश हो गया. कुछ मौते भी हुई हैं. अंजल ने बताया कि उनके परिजनों की बॉडी पूरी तरह से नीली पड़ चुकी है.
पीड़ित ने भी की पुलिस की मदद

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






