
'किताबों से मुगलों को हटा दिया, लेकिन इतिहास से कैसे मिटाएंगे', फारूक अब्दुल्ला का केंद्र सरकार पर हमला
AajTak
फारूक ने कहा कि सरकार नाम बदलकर इतिहास नहीं बदल सकती. क्या वे इतिहास से शेख मोहम्मद अब्दुल्ला, जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी का नाम हटा सकते हैं? साथ ही पूछा कि जब मेरे बच्चे और आपके बच्चे ताजमहल देखेंगे तो पूछेंगे कि इसे किसने बनाया? वे क्या कहेंगे?
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि केंद्र सरकार जवाहर लाल नेहरू और शेख अब्दुल्ला के नाम पर रखे गए संस्थानों के नाम बदल रही है, लेकिन उन्हें इतिहास से नहीं मिटाया जा सकता. फारूक ने कहा कि वे (सरकार) नाम बदलकर इतिहास नहीं बदल सकते. क्या वे इतिहास से शेख मोहम्मद अब्दुल्ला, जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी का नाम हटा सकते हैं?
समाचार एजेंसी के मुताबिक NCP प्रमुख ने कहा कि उन्होंने किताबों से मुगल शासन के चैप्टर हटा दिए, लेकिन वे इतिहास से मुगलों को कैसे मिटाएंगे? उन्होंने सवाल पूछा कि जब मेरे बच्चे और आपके बच्चे ताजमहल देखेंगे तो पूछेंगे कि इसे किसने बनाया? वे क्या कहेंगे?
फारूक के पिता शेख अब्दुल्ला के नाम पर चल रही परियोजनाओं और संस्थाओं का नाम बदलने के बारे में पूछे जाने पर श्रीनगर से लोकसभा सांसद ने कहा कि शेख मोहम्मद अब्दुल्ला लोगों के दिलों में रहते हैं. वे उन्हें वहां से नहीं हटा सकते.
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर से शेख अब्दुल्ला का लोकप्रिय नाम 'शेर' हटा दिया है. जबकि दिल्ली में 14 अगस्त से आधिकारिक तौर पर नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय (NMML) का नाम बदलकर प्रधान मंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय सोसायटी कर दिया गया है.
चीन द्वारा लद्दाख में भारतीय जमीन पर कब्जा करने के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि वह जानते हैं कि चीनी हमारी जमीन पर बैठे हैं. उन्होंने कहा कि अब तक 19 दौर की बातचीत हो चुकी है, वे कब वापस जाएंगे, मुझे नहीं पता.
इससे पहले 18 अगस्त को भी फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि जो नेता बीजेपी का हिस्सा नहीं हैं, उन नेताओं के नाम हटाकर इतिहास को दफनाया या बदला नहीं जा सकता है. वे नेहरू और इंदिरा गांधी का नाम हटा रहे हैं, वे हर उस नेता का नाम हटा रहे हैं जो उनका हिस्सा नहीं है, लेकिन इतिहास नहीं बदलता है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










